Delhi की ये जगहें पूरे देश में फेमस, रात 10 बजे बाद रंगीन होता है माहौल

Top Club in Delhi : कई लोगों को नाइटलाइफ का इंजॉय लेना काफी पसंद होता है। अगर आप भी नाइट लाइफ एंजॉय लेने के शौकीन हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं राजधानी दिल्ली के उन फेमस जगह के बारे में जहां रात गुजारना कई लोगों का सपना होता है। राजधानी दिल्ली में कई फेमस क्लब, बार तथा रेस्टोरेंट है जो कि विदेशी डिजाइन से तैयार किए गए हैं। आइए खबर में जानते हैं दिल्ली की इन फेमस नाइट लाइफ प्लेसिस के बारे में विस्तार से।

 

HR Breaking News : (Top Club For Nightlife in Delhi) अब तक आपने नाइट लाइफ के लिए फेमस मुंबई, गोवा तथा चंडीगढ़ के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली में भी कई फेमस (Famous Club in Delhi) जगह है जहां रात गुजारना हर किसी का सपना होता है। नोएडा के अंदर कई बेस्ट क्लब है जिन्हें विदेशी इंटीरियर डिजाइन में तैयार किया गया है। गर आप भी नाइट लाइफ इंजॉय करने के शौकीन है और किसी ऐसी जगह की तलाश में है जहां आप रात के समय डांस के साथ एक बेहतरीन नजारे का आनंद ले सके तो दिल्ली में बसे वो फेमस नाइट क्लब आपके लिए परफेक्ट साबित होंगे।

जी हां, दिल्ली एक ऐसा शहर है जो अपनी नाइट लाइफ के लिए ही जाना जाता हैं। आज हम आपको दिल्ली के वो नाइट क्लब्स बताने जा रहे हैं जो कि सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि पूरे देश (Best Nightlife in Delhi) में काफी ज्यादा फेमस है।

1) Keya, Vasant Kunj, New Delhi

कीया क्लब दिल्ली के सबसे लोकप्रिय नाइट क्लबों में से एक है। कीया क्लब दक्षिण दिल्ली में कई वर्षों से फेमस है। आउटडोर सीटिंग और एक क्लासिक इनडोर नाइट क्लब (indoor night club) डेकोर के साथ। अगर आप वसंत कुंज क्षेत्र में हैं, तो यह एक शानदार जगह है।

यह क्लब दिन को 12:30 बजे से लेकर रात के 1:00 बजे तक खुला रहता है।

2) Privee - Shangri-La Eros

सिर्फ दिल्ली का ही नहीं बल्कि देश का सबसे प्रसिद्ध नाइट क्लब माना जाने वाला प्रिवे नाइट क्लब भी काफी क्लासिक क्लब है। यह नाइट क्लब दिल्ली के सबसे मशहूर होटल शांग्रीला में है जो कि जनपथ पर स्थित है।

यह नाइट क्लब रात 11:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक खुला रहता है।

3) Key - Hotel Samrat, Chanakyapuri, New Delhi

देश की राजधानी दिल्ली में रात गुजारना कई लोगो का सपना होता है। दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध और लग्जरियस नाइट क्लबों (Most Popular Night Clubs) में से एक Key नाइट क्लब एक शानदार जगह है। यह नाइट क्लब सम्राट होटल चाणक्यपुरी में है।

यह नाइट क्लब रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 4:00 बजे तक खुला रहता है।

4) SOHO Delhi - The Ashok, Chanakyapuri, New Delhi

सोहो नाइट क्लब दिल्ली का एक ऐसा नाइट क्लब है जहां पर देश के बड़े डीजे और म्यूजिशियन जाकर लोगों को अपने म्यूजिक पर नचा चुके हैं। यह नाइट क्लब दिल्ली के अशोक होटल, चाणक्यपुरी में है। यह नाइट क्लब रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 1:30 बजे तक खुला रहता है।