Delhi के ये Wholesale मार्केट हैं बेस्ट, थोड़े रुपयों में सामान खरीद खड़ा कर सकते हैं कारोबार

Delhi Wholesale Market : दिल्ली में थोक के बाजारों से सामान लेकर हर कोई अपना कारोबार सेट करना चाहता है। लोगों को इन बाजारों के एड्रेस तक नहीं मिल पाते। बहुत से लोग तो बिचौलियों के चक्कर में फंस जाते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के इन बाजारों के बारे में-  

 

HR Breaking News (Delhi Wholesale Bazar) आज के समय में हर कोई अपना काम करना चाहता है। परंतु, अपना काम करने के लिए पैसा और परफेक्ट कमीशन पर सामान मिलना जरूरी है। आप दिल्ली से सामान खरीदकर थोड़े रुपयों में अपना कारोबार खड़ा कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश हो या हरियाणा हर जगह से कारोबारी इन बाजारों से सामान खरीदकर काफी मुनाफा कमा रहे हैं। 

 


बजट पर भारी पड़ जाती है शॉपिंग


हर कोई शॉपिंग करना चाहता है। आज के समय में शॉपिंग पर बजट भारी पड़ रहा है। लोगों को शॉपिंग का के लिए सस्ती जगहों की तलाश रहती है। आप लोगों की इस तलाश को पूरा कर सकते हैं। हम आपको बताने वाले हैं ऐसे कुछ शॉपिंग एरिया के बारे में जहां आप हर तरह का सामान चाहे वह डुप्लिकेट लहंगा हो, या फिर ज्वेलरी, तमाम मसाले हों या फिर घर की साजों सज्जा का सामान, किताबें, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान सब खरीद सकते हैं। 

 

दिल्ली में घूमना पड़ेगा


दिल्ली में इन शॉपिंग एरिया की सड़कों पर थोड़ा घूमना पड़ेगा। आप स्ट्रीट शॉपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। दिल्ली में ऐसी बहुत सारी मार्केट हैं जहां आपको किफायती दामों में फुटवियर, मसाले, हैंडीक्राफ्ट चीजें और गमले आदि खरीद सकते हैं। 

मजनूं का टीला (Majnun ka Tila)


मजनूं का टीला (Majnun ka Tila) खरीदारी के लिए जाना-पहचाना क्षेत्र है। इधर आपको थोक के व्यापारी मिलेंगे, जहां से आप सामान खरीदकर अपने लॉकल बाजार में बेच सकते हैं। वहीं आपको खुद के लिए सस्ती शॉपिंग करनी है तो आप तिब्बती मार्केट में जा सकते हैं। आपको कपड़ों के साथ प्लाजो, टॉप और कई एथनिक भारतीय पोशाक आसानी से मिल जाएंगी।

आप हैंडमेड यानी हाथ से बनी चीजों को तलाश रहें हैं तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। आपको इधर स्वेटर, टोपियां, शॉल, मोजे और कई तरह के बूट्स मिलेंगे। मजनूं का टीला (Majnun ka Tila) जीटी रोड पर है। विधान सभा मेट्रो स्टेशन से आप रिक्शा भी ले सकते हैं।

सदर बाजार (sadar bazar)

दिल्ली फेमस जगह सदर बाजार (sadar bazar) है। यहां पर आपको A to Z सामान मिलेगा। सदर बाजार आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। क्योंकि यहां होलसेल की कीमत पर कई सारी चीजें रिटेल में मिल जाती हैं और कुछ चीजें एक-दो पीस के साथ आपको आसानी से भी मिल जाएंगी। सदर बाजार (sadar bazar) जाने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक है।

गफ्फार मार्केट (Gaffar Market)
 

गफ्फार मार्केट (Gaffar Market) नई इलेक्ट्रॉनिक चीज़ों को खरीदने के लिए बेस्ट है। गफ्फार मार्केट बेस्ट ऑप्शन है। इस बाजार में आपको गैजेट्स, खासकर मोबाइल की चीजें मिल सकती हैं। यहां पर आपको चार्जर हो या लीड सब कुछ मिल जाएगा। आपको यहां पर मशीनें जैसे हेयर ड्रायर, प्रेसिंग मशीन और घर की तमाम इलेक्ट्रॉनिक सामान कम दामों पर आसानी से मिल जाएंगी। इसके अलावा करोल बाग भी होलसेल के लिए बेस्ट बाजार है। करोल बाग मेट्रो स्टेशन सीधा है। 

पहाड़गंज
 
पहाड़गंज होलसेल मार्केट में आती है। यहां आपको शॉपिंग करने की कई वैरायटी मिलेंगी। साथ ही, कपड़ों के स्टॉल्स की यहां भरमार है क्योंकि देश-विदेश से जहां लोग आते हैं उनके लिए होलसेल के लिहाज से कई चीजे आसानी से उपलब्ध होती हैं। पहले आप नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन आए फिर वहां से पहाड़गंज मार्केट पैदल जा सकते हैं।