Delhi से कुछ ही दूरी पर पंजाब में घूमने के लिए जन्नत हैं ये डेस्टिनेशन, दोस्तों के साथ बना लें ट्रिप का प्लान

Travel Destination : अब अक्टूबर का महीना शुरू होने के साथ ही गुलाबी ठंड का मौसम शुरू हो गया है। अगर आप भी इस गुलाबी ठंड में फैमिली और फ्रेंडस के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको इस खबर में पंजाब  (Punjab Visiting Places)की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां घूमकर आपको जन्नत जैसा फिल होगा। आइए खबर में जानते हैं पंजाब की इन जगहों के बारे में।

 

HR Breaking News (Travel Destination) पंजाब में भी घूमने की कई जगहें हैं, जहां जाकर आपको भीड़ भाड़ वाली जगहों से अलग ही सुकुन मिलेगा। अगर आप भी कई घूमने का प्लान कर रहे हैं तो पंजाब जा सकते हैं। यहां पर घूमने की कई ऐसी जगहें है, जहां पर जाकर आपका मन खुश हो जाएगा। आप पंजाब की इन डेस्टिनेशन (Punjab Travel Destination) पर दोस्तों के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं पंजाब की इन जगहों के बारे में।

 

 

अमृतसर घूमे इस जगह


आप जब भी कभी आए तो अमृतसर (Amritsar Travel Destination) जरूर विजिट करें। अमृतसर का गोल्डन टेंपल बहुत ही शानदार और अद्भुत है। इसके साथ ही आप यहां जलियांवाला बाग, पार्टिशन म्यूजियम, वाघा बॉर्डर, राम बाग गार्डन में भी विजिट कर सकते हैं। अमृतसर में आपको ऐसे कई टूरिस्ट प्लेसेज मिलेंगे, जो आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे।

पठानकोट भी कर सकते हैं विजिट


पंजाब के पठानकोट (Pathankot Visiting place) में घूमने के लिए भी आकर्षक जगहें हैं। पठानकोट अद्भुत नजारों को देख आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। इस शहर में आपको मुक्तेश्वर मंदिर, नूरपुर किला, रंजीत सागर बांध जरूर जाना चाहिए। इसके साथ ही यहां बेहतरीन धार्मिक जगह के रूप में भगवान कृष्ण और मीरा का एक साथ बना मंदिर भी देखने को मिलेगा। यह शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है।


भटिंडा में घूमने की जगहें


अगर पंजाब की बात हो ओर भटिंडा (Bhatinda Best Places) का नाम ना आए, ऐसे तो आसान नहीं। यहां घूमने बिना तो आपकी ट्रिप फीकी रह सकती है। भटिंडा शहर पंजाब के सबसे पुराने शहरों में से एक माना जाता है। इसके साथ ही भटिंडा का किला, किला मुबारक, रोज गार्डेन में भी आपको जरूर घूमना चाहिए। वहीं इसके बाद आप भटिंडा लेक, बीर तालाब जू और चेतक पार्क में भी विजिट कर सकते हैं।


पटियाला में घूमने के प्लेसेज


साथ ही पंजाब के पटियाला (patiala best places) में भी कई बेहतरीन टूरिस्ट प्लेसेज हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं। ये जगह आपकी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। इस शहर को महाराजा नरेंद्र सिंह ने बसाया था। साथ ही इस जगह में आपको किला मुबारक, शीश महल, बारादरी गार्डेन जैसे कई स्थल भी मिलेंगे, जहां आप जा सकते हैं।

चंडीगढ़ में करें विजिट


आप चाहे तो प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ (Chandigarh) भी जा सकते हैं। चंडीगढ़ हरियाणा की भी राजधानी है। चंडीगढ़ में आपको रॉक गार्डेन, सुखना लेक, लेजर वैली, शांति कुंज, मोरनी हिल्स काफी जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। घूमने के लिए यह काफी खूबसूरत शहरों में से एक है।