UP में घूमने के लिए ये है बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट, कम बजट में भी कर सकते हैं फुल मस्ती
Tourist Attraction in UP : भारत देश में घूमने लायक कई बेस्ट जगह है जहां आप अपने पलों को यादगार बना सकते हैं। अगर आप भी उत्तर प्रदेश में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं यूपी के उन बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट के बारे में है जहां आप कम बजट में भी फुल मस्ती कर सकते हैं। चलिए खबर में जानते है उत्तर प्रदेश की इन बेस्ट जगहों के बारे में विस्तार से।
HR Breaking News : (Best Tourist Place In UP) भारत देश में कई खूबसूरत जगह है जहां घूमने के लिए लोग विदेशों से भी आते रहते हैं। अगर आप भी घूमने फिरने की शौकीन है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं भारत देश में बसे एक राज्य उत्तर प्रदेश में छपी उन बेस्ट जगह के बारे में जहां घूमना कई लोगों का सपना होता है। उत्तर प्रदेश की इन टूरिस्ट स्पॉट पर आप बेहद कम पैसों में फुल मस्ती कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश में छिपी इन बेस्ट टूरिस्ट लोकेशन के बारे में बेहद कम लोगों को जानकारी है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं उत्तर प्रदेश की इन बेस्ट टूरिस्ट लोकेशन के बारे में विस्तार से।
1) आगरा (Agra)
ताजमहल: दुनिया के सात अजूबों में से एक, यह प्रेम का प्रतीक है और सफेद संगमरमर से बना है।
आगरा का किला: यह एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है, जो मुगल वास्तुकला का एक बेहतरीन नमूना है।
फतेहपुर सीकरी: अकबर द्वारा निर्मित यह शहर आगरा के पास स्थित है और अपनी भव्य इमारतों के लिए प्रसिद्ध है।
2) वाराणसी (Varanasi)
काशी विश्वनाथ मंदिर: भगवान शिव को समर्पित एक प्रमुख तीर्थस्थल, जो गंगा नदी के किनारे स्थित है।
गंगा घाट: यहां के घाटों पर होने वाली शाम की आरती विशेष रूप से प्रसिद्ध है, जो श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है।
सारनाथ: यह वह स्थान है जहाँ गौतम बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। यहाँ बौद्ध मठ और स्तूप देखे जा सकते हैं।
3) लखनऊ (Lucknow)
बड़ा इमामबाड़ा: यह अपनी भूलभुलैया के लिए जाना जाता है।
छोटा इमामबाड़ा: इसे हुसैनाबाद इमामबाड़ा के नाम से भी जाना जाता है।
रूमी दरवाजा: यह अवधी वास्तुकला का एक शानदार उदाहरण है।
4) प्रयागराज (Prayagraj)
त्रिवेणी संगम: यहां गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का पवित्र संगम होता है। यहाँ हर 12 साल में कुंभ मेले का आयोजन होता है।
अकबर का किला: यह किला मुगल शासक अकबर द्वारा बनवाया गया था।
5) अयोध्या (Ayodhya)
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर: भगवान राम का जन्मस्थान और हिंदुओं का एक प्रमुख तीर्थस्थल।
हनुमानगढ़ी: यह एक प्रसिद्ध हनुमान मंदिर है, जो शहर के केंद्र में स्थित है।
6) मथुरा और वृंदावन (Mathura and Vrindavan)
कृष्ण जन्मभूमि: मथुरा को भगवान कृष्ण का जन्मस्थान माना जाता है।
बांके बिहारी मंदिर: वृंदावन में स्थित यह मंदिर भगवान कृष्ण के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है।
7) झांसी (Jhansi)
झांसी का किला: यह रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य और वीरता का प्रतीक है।