Delhi का ये है सबसे सस्ता बाजार, 100 रुपए में मिल जाती हैं घर की अधिकतर चीजें
HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi) दिल्ली की हलचल भरी मार्केट्स में मंगलवार को तिलक नगर में लगने वाला मंगल बाज़ार खास है। इसे दिल्ली के सबसे पुराने साप्ताहिक बाज़ारों में गिना जाता है। यहां आपको कपड़ों से लेकर जूतों, घर की सजावट के सामान और ट्रेंडी कलेक्शन तक सब कुछ मिलता है।
अगर आप शॉपिंग के शौकीन हैं और दिल्ली की मार्केट्स (delhi shopping markets) को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो यह बाज़ार आपके लिए एक शानदार जगह है। यह बाज़ार न सिर्फ किफायती है, बल्कि यहां का अनुभव भी बहुत बेहतरीन है।
दरअसल पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर (Tilak Nagar Delhi) में हर मंगलवार को ये बाजार लगता है। जानकर हैरानी होगी ये बाजार करीबन 70 सालों से लग रही है। यही नहीं यहां 100 से भी ज्यादा स्टॉल लगते हैं और तो सस्ती शॉपिंग के लिए लोग यहां दूर-दूर से आते हैं। चलिए इस मार्केट के बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।
यहां लगते हैं अनगिनत स्टॉल्स-
70 सालों से चल रहा यह बाजार दिल्ली भर में खरीदारी के लिए मशहूर है। इसमें 1700 से 1800 स्टॉल लगते हैं, जो इसे दिल्ली के सबसे बड़े बाजारों में से एक बनाते हैं। यहां न केवल दिल्ली (Delhi), बल्कि एनसीआर (NCR) के लोग भी शॉपिंग के लिए आते हैं। इस बाजार में पारंपरिक जूते, सजावटी सामान, बैग, चश्मे और घड़ियाँ जैसी कई चीजें किफायती दामों पर मिलती हैं।
मिडिल क्लास के लिए बढ़िया है ये जगह-
यह बाजार इंफ्लुएंसर और परिवारों से लेकर सभी के लिए एक पसंदीदा जगह है। लोग यहां खाली झोले लेकर आते हैं और उन्हें भरकर जाते हैं। दुकानदारों का कहना है कि यह बाजार अपनी कम कीमतों के लिए जाना जाता है, जो इसे हर किसी के लिए, चाहे वे अमीर हों या गरीब, किफायती बनाता है। लोग यहां बजट में अच्छी खरीदारी कर सकते हैं।
मार्केट में सामान की कीमत-
कम बजट में शॉपिंग करने वालों के लिए यह बाज़ार एक बेहतरीन जगह है। यहाँ लड़कियों के टॉप ₹100, घड़ी ₹200, चश्मा ₹70 और पर्स ₹150 में मिलते हैं। सैंडल ₹350 और डिजाइनर सूट ₹450 में मिल जाते हैं। लड़कों के लिए शर्ट ₹200 और जींस ₹300 में उपलब्ध हैं। इसके अलावा, घर का सामान भी मात्र ₹10 से मिलना शुरू हो जाता है, जो इसे एक किफायती विकल्प बनाता है।
यहां का स्ट्रीट फूड जरूर खाकर जाएं-
बता दें, खाने-पीने के शौकीन लोग यहां कुछ स्ट्रीट फूड (street food) का भी मजा ले सकते हैं, जैसे गोलगप्पे, छोले-भटूरे, मोमोज। ऐसी कई चीजें हैं जिनका आनंद आप खड़े-खड़े उठा सकते हैं। यहां पिज्जा के भी कई ऑप्शन मिलते हैं।
मार्केट का क्या है समय-
इस मार्केट में अगर आप तस्सली से घूमना चाहती हैं, तो करीबन 4 बजे तक यहां आ सकती हैं। ऐसा करने से आप भीड़-भाड़ से बच पाएंगे। और काफी वैरायटी (variety) भी आपको यहां मिल जाएगी। रात में ये मार्केट 11 बजे तक लगा रहता है।
कैसे पहुंचे तिलक नगर के मंगल बाजार-
तिलक नगर (Tilak Nagar) का मंगल बाजार आसपास के इलाकों में बहुत मशहूर है। यहां आप मेट्रो से आसानी से पहुंच सकते हैं, क्योंकि इसका सबसे नज़दीकी स्टेशन तिलक नगर मेट्रो स्टेशन ही है। अगर आप भीड़भाड़ से बचना चाहते हैं, तो बाइक या स्कूटी का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा। कार से भी यहां पहुंचा जा सकता है। यह बाजार खरीदारी के लिए एक शानदार जगह है।