Delhi के 10 सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेस, इनका इतिहास है बहुत पुराना

Famous Place In Delhi : अगर आप दिल्ली या आसपास के इलाकों में रहते हैं और दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको राजधानी की दस सबसे बेस्ट और फेमस जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां पर घूमने के लिए विदेशों से भी लोग आते हैं। बता दें कि इन जगहों का इतिहास काफी पुराना है। 

 

HR Breaking News - (Delhi Tourist Place) भारत की राजधानी दिल्ली का इतिहास कई सौ साल पुराना है। दिल्ली में कई इतिहासिक जगहें हैं जो अपने पुराने इतिहास को लेकर फेमस हैं। इन जगहों पर घूमने के लिए लोग विदेशों से आते हैं। दिल्ली में मुगलों की बनाई गई कई एतिहासिक इमारतें भी हैं। दिल्ली हर एक चीज में फेमस है। यहां पर खाने से लेकर घूमने तक की शानदार जगहें है। वहीं, शॉपिंग और नाइटालाइफ के लिए दिल्ली पॉपुलर है। 

दिल्ली की तंग गलियां और वहां की संस्कृति आज भी बहुत अलग है। दिल्ली में मंदिरों से लेकर चर्च, गुरुद्वारे से लेकर मस्ज़िद तक हर धर्म की झलक मिलती है। राजधानी में आपको हर राज्य के फेमस फूड भी मिल जाएंगे। ऐसे में अगर आपने दिल्ली घूमने का प्लान बना लिया है तोहम आपको राजधानी की दस प्रमुख स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

1- लाल किला- 

दिल्ली में बना लाल किले (Delhi Red Fort) का इतिहास बहुत पुराना है। यह दिल्ली का सबसे पुराने किलों में से एक है। लाल किले को मुगल बादशाह शाहजहां ने 1638 ईसवी में बनावाया था। यमुना नदी के पास लाल पत्थर से इस किले का निर्माण किया गया था। इसमें संग्राहलय और पारंपरिक हस्तशिल्प के कई नमूने देखने को मिलेंगे। लाल किला बेहद खूबसूरत और आकर्षक है। यहां पर घूमने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। 

2- इंडिया गेट- 

प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों की याद में इंडिया गेट (Delhi India Gate) का निर्माण किया गया है। दिल्ली में घूमने के लिए आने वाले लोगों के लिए इंडिया गेट सबसे बेस्ट जगहों में से एक है। इंडिया गेट पर दिन-रात,आँधी-तूफान में भी अमर जवान ज्योति जलती रहती है। शाम होने के बाद तो इंडिया गेट राशनी में नाहाया रहता है। दिल्ली में रहने वाले इंडिया गेट पर घूमने के लिए आते हैं। यहां पर आपको हमेशा लोगों का जमावड़ा नजर आएगा। 

3- कुतुब मीनार- 

कुतुब मीनार (Qutub Minar) का इतिहास काफी पुराना है। कुतुबुद्दीन ऐबक ने कुतुब मीनार को बनवाया था। उस समय यह दिल्ली की सबसे ऊंची इमारतों में एक थी। कुतुब मीनार दिल्ली की इतिहासक जगह है। इस देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। इसके पास ही एक लौह स्तम्भ है जिस पर आज तक जंग नहीं लगा है।

 

4- हुमायूँ का मकबरा- 


दिल्ली में घूमने के लिए हुमायूं का मकबरा (Humayun's Tomb) भी है। इसे मुग़ल सम्राट हुमायूं की मृत्यु के बाद उनकी विधवा बेगा बेगम ने 1565 से 1572 में बनावाया था। बता दें कि इस मकबरे का डिजाइन फ़ारसी वास्तुकार मिराक मिर्ज़ा ग़ियास ने तैयार किया था ये मकबरा मुगल वास्तुकला का नमूना है। अगर आप घूमने के लिए दिल्ली जा रहे हैं तो यहा विजिट कर सकते हैं। 

5- अक्षरधाम मंदिर- 

दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर (Akshardham Temple) का इतिहास भगवान स्वामीनारायण की शिक्षाओं और सिद्धांतों में निहित है। यह मंदिर काफी सुंदर है। इस मंदिर का निर्माण बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) द्वारा किया गया था। अगर आप दिल्ली ट्रिप पर जा रहे हैं तो आपको स्वामिनारायण मंदिर जरूर जाना चाहिए। यहां लाइट शो, नौका विहार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मजा ले सकते हैं।


6- छत्तरपुर मंदिर-

 ये साउथ दिल्ली में बना प्राचीन मंदिर (Chhattarpur Temple) है। जिसे श्री आद्य कात्यायनी शक्ति पीठ के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर की स्थापना बाबा संत नागपाल जी ने 1974 में की थी। ये मंदिर मुख्य रूप से देवी कात्यायनी को समर्पित है। इस मंदिर में  आपको सभी देवी-देवताओं की मूर्तियां मिल जाएंगी। अगर आप तिर्थ स्थल पर जाना चाहते हैं यहां पर आ सकते हैं। 

7- इस्कॉन मंदिर- 

दिल्ली में सबसे खूबसूरत मंदिर इस्कॉन (ISKCON Temple) मंदिर की स्थापना 1966 में एसी भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद ने न्यूयॉर्क शहर में की थी। इस मंदिर का उद्देश कृष्णभक्ति के संदेश को फैलाना था। जहां बड़ी संख्या में भगवान कृष्ण के भक्त पहुंचते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर ये मंदिर का नजारा देखने लायक होता है। 

8- लोटस टेंपल- 

कमल मंदिर यानि लोटस टेंपल (Lotus Temple) नई दिल्ली में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण कार्य  दिसंबर 1986 में पूरा हुआ था।  इसका डिज़ाइन ईरानी वास्तुकार फ़रीबोर्ज़ साहबा ने तैयार किया था। यहां आप अपने भगवान की उपासन कर सकते हैं। अगर आप मन की शांति के लिए शांत जगह पर जा सकते हैं।

9- जामा मस्जिद- 


दिल्ली की जामा मस्जिद (Jama Masjid) का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहाँ ने 1644 से 1656 के बीच बनवाई थी। जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। ये मस्जिद शाहजहां की सबसे प्राचीन इमारतों में से एक है. ईद पर यहां भारी भीड़ होती है. आप यहां घूम सकते हैं।

10- नेशनल रेल म्यूज़ियम- 


नेशनल रेल म्यूज़ियम (National Rail Museum) नई दिल्ली में स्थित है।   नेशनल रेल म्यूजियम 1962 में रेलवे परिवहन संग्रहालय (RTM) के रूप में शुरू हुआ था। इसका आधिकारिक उद्घाटन 1 फरवरी, 1977 को रेल मंत्री कमलापति त्रिपाठी ने किया था। यदि आप बच्चों के साथ दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस रेल म्यूज़ियम में घूमने लिए आ सकते हैं।