भारत में घूमने के लिए Top डेस्टिनेशंस कर लें नोट, यूपी समेत इन 5 जगहों पर घूम सकते हैं आप
Top Destinations : अब त्योहारी सीजन चल रहा है और इन दिनों स्कूलों, आफिस में भी वीकेंड की छुटि्टयां होता है तो ऐसे में अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है, क्योंकि आज इस खबर में हम आपको भारत में घूमने के लिए ऐसी टॉप डेस्टिनेशंस (India Top Destinations) के बारे में बताने वाले हैं, जहां विजिट कर आपका दिल खुश हो जाएगा।
HR Breaking News - (Top Destinations) अब घूमने के लिए कई नई जगहों का नया ट्रेंड चल रहा है। आज हम आपको इस खबर में कुछ ऐसी जगहों से आपको रूबरू कराने वाले हैं, जहां जाकर आपको शांत, संस्कृति, और एक निजी जुड़ाव महसूस होगा। अब इन जगहों पर घूमने के लिए भारतीय यात्रियों की दिलचस्पी तेज से बढ़ रही है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं भारत में घूमने के लिए टॉप डेस्टिनेंशस (Top Destinations to Visit) के बारे में।
असम का जोरहाट भी है बेस्ट
असम में बसा जोरहाट पूर्वोत्तर भारत (Jorhat in Assam, Northeast India) का दिल कहा जाता है। आज के समय में ये जगह एक नया ट्रैवल ट्रेंड बन चुका है। जोरहाट से कुछ ही दूरी पर माजुली स्थित है, जो दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। इस जगह पर आपको असली असमिया संस्कृति, जनजातीय जीवन और सादगी भी दिखेगी और यहां के हरियाली चाय बागान पर टोकलाई जैसे रिसर्च सेंटर भी हैं जहां चाय कैसे बनती है, इस बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं। आप यहां असम की धार्मिक परंपराओं और कलाओं से जुड़ सकते हैं।
वाराणसी में जा सकते हैं घूमने
वाराणसी (Varanasi best places) को भारत का आध्यात्मिक केंद्र भी कहते हैं, लेकिन अब ये शहर युवाओं को को काफी आकर्षित कर रहा हैं, अब इस शहर में सिर्फ पूजा-पाठ ही नहीं, बल्कि इसके संस्कृति, कला, संगीत और पाक-परंपराओं को महसूस करने के लिए भी ये दुनियाभर में प्रचलित है। अब यहां पर गंगा किनारे सिर्फ भीड़ ही नहीं, बल्कि सुंदर और शांत बुटीक स्टे भी देखने को मिलते हैं, जो शहर से एक खास जुड़ाव बनाते हैं।
वाराणसी की गलियों में आप इतिहास जानने के अलावा कई चीजों का अलग ही एक्सपीरियंस ले सकते हैं। अब इस जगह पर योग, संगीत, लेखन और कला से जुड़े छोटे-छोटे रिट्रीट भी होने लगे हैं। यहां की गलियां, बाजार, और गंगा आरती जैसे एक्सपीरियंस यात्रियों की निजी यात्रा का एक्सपीरियंस देते हैं।
असम का माजुली द्वीप
असम का माजुली द्वीप (Majuli Island of Assam) भी इन दिनों खूब फेमस हो रहा है। असम में जोरहाट से नाव के माध्यम से पहुंचा जा सकने वाला यह द्विप, एकदम अलग लगता है। इस जगह का जनजातीय परंपरा, मिट्टी के घर, हाथ से बने मुखौटे और पारंपरिक नृत्य आपको एक अलग ही एक्सपीरियंस देते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं यहां साफ नदी, शांत वातावरण और बिना दिखावे की संस्कृति यहां की बड़ी ताकत है।
घूम सकते हैं जीरो वैली
आप सुकून के लिए किसी शांत जगह की तलाश में हैं तो अरुणाचल प्रदेश की जीरो वैली (Zero Valley of Arunachal Pradesh) एकदम परफेक्ट है। बता दें कि यहां धुंध से ढकी पहाड़ियां, चावल के खेत, और अपातानी जनजाति की अनोखी लाइफस्टाइल, इसे एक सच्चा हिडन जेम बनाती है। सिर्फ इतना ही नहीं यहां हर साल जो जीरो म्यूजिक फेस्टिवल हेाता है, वो भी अब धीरे-धीरे दुनिया भर में जाना जा रहा है।
बिहार के चंपारण में करे विजिट
आप चाहे तो घूमने के लिए गांधीजी की पहली प्रयोग भूमि बिहार के चंपारण (Champaran in Bihar) में भी जा सकते हैं। हालांकि इसको बहुत कम लोगों को पता है कि बिहार का चंपारण सिर्फ इतिहास की किताबों में ही प्रचलित नहीं है, बल्कि अब यह एक सार्थक यात्रा के रूप में भी उभर रहा है। यहां जाकर इस बात की जानकारी ले सकते हैं कि कैसे पहला आंदोलन यहीं शुरू किया था।