travel destination : अक्टूबर में घूमने के लिए बेस्ट है राजस्थान की ये जगहें, फ्रेंडस के साथ करें एक्सप्लोर
HR Breaking News - (travel destination) अभी अक्टूबर का महीना चल रहा है और ये महीना राजस्थान घूमने का बेस्ट टाइम है, क्योंकि इस माह में हल्की गुलाबी ठंड रहती है, जिससे घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। अगर आप भी अक्टूबर में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो हम आज आपको राजस्थान (october travel destination ) की ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आपको जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। राजस्थान की ये जगहें आपके मौसम ट्रिप को और भी यादगार बना देंगी।
पिछोला झील भी है बेहद शानदार
राजस्थान (Best Place Visit In Rajasthan) के झीलो के शहर के नाम से मशहूर उदयपुर में भी एक्सपलोर करने के लिए कई जगहें हैं, लेकिन आपको पिछोला झील जरूर विजिट करना चाहिए। ये यहां की सबसे बड़ी झीलों (Rajasthan Pichola Lake) में से एक है। आसपास की प्राकृतिक खूबसूरती के साथ ही यहां की खासियत यह कि यहां द्वीप पर बने महल और मंदिर लोगों के सिए अट्रैक्शन की जगह हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आप इस झील में बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं।
थार रेगिस्तान करें विजिट
राजस्थान की स्वर्ण नगरी कहलाने वाला जैसलमेर थार रेगिस्तान (Rajasthan thar desert) के लिए पर्यटकों के बीच खूब फेमस है। आपको राजस्थान में एक बार यहां जरूर विजिट करना चाहिए। इस जगह पर लोक नृत्य कलाकारों की परफॉर्मेंस होती है जो आपके लिए यादगार रहने वाली है। इसके साथ ही जैसलमेर में बलुआ पत्थर के किले, हवेलियां भी हैं।
करणी माता के मंदिर में करे दर्शन
अगर आप राजस्थान जा रहे हैं तो आपको करणी माता मंदिर (Rajasthan Karni Mandir)जरूर जाना चाहिए। ये राजस्थान के बीकानेर में मौजुद है। यहां पर मंदिर में बहुत सारे चूहे है, जो लोगों को आकर्षित करते हैं। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। बीकानेर की भुजिया के साथ ही यहां का बड़ा दही भल्ला, बड़ी रोटी, छत्ता चुस्की, जैसे पॉपुलर फूड्स का लुत्फ उठाना चाहिए।
कुंभलगढ़ किला करें एक्सपलोर
अगर आप राजस्थान घूमने जा रहे हैं तो आपको राजस्थान के कुंभलगढ़ किला (Rajasthan Kumbhalgarh Fort) को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। इस जगह को ग्रेड इंडियन वॉल के रूप में भी जानते हैं। अरावली पहड़ियों की पश्चिमी श्रृंखला में मौजुद ये किला इतिहास की कहानी को दर्शाता है और इसके आसपास की जगह भी बेहद खूबसूरत है।
माउंट आबू भी है बेस्ट
वैसे तो राजस्थान का नाम आते ही लोगों को थार मरुस्थल याद आता है, लेकिन राजस्थान पर नेचुरल ब्यूटी भी आपको देखने को मिलेगी। यहां का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू (Hill Station Mount Abu) है। पहाड़ी इलाका होने के चलते यहां का मौसम काफी सुहाना रहता है और हर तरफ हरियाली ही हरियाली होती है।