Travel Tips : गुलाबी ठंड में घूमने के लिए बेस्ट है दिल्ली के पास की ये डेस्टिनेशन, दोस्तों के साथ बनाएं ट्रिप का प्लान
Travel Tips :अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही गुलाबी ठंड का मौसम शुरू हो गया है। अक्टूबर के महीने में मौसम काफी सुहाना हो जाता है। इस वजह से कई लोग इस महीने में घूमने का प्लान बनाते हैं। अब इस महीने कई त्योहार भी है तो ऐसे में इस मौसम में कोई छोटी-सी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इसी बीच आज हम आपको इस खबर में दिल्ली के आस-पास की कुछ ऐसी जगहों (Tourist Places Near Delhi) के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर आप अक्टूबर के महीने में घूमने के लिए जा सकते हैं।
HR Breaking News - (Top Destinations) अक्टूबर में मानसून लगभग खत्म हो चुका होता है और इस वजह से ये महीना घूमने फिरने के लिए बेहद सुहावना होता है, क्योंकि इस समय में सर्दी का मौसम शुरू होने वाला होता है। इस वजह से ट्रैवल करने के लिए अक्टूबर का महीना बिल्कुल परफेक्ट हो सकता है। अगर आप भी दोस्तों के साथ ही घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको दिल्ली के आस-पास की कुछ ऐसी जगहों (Tourist Places Near Delhi) के बारे में बताने वाले हैं, जो अक्टूबर के महीने में घूमने के लिए बेहद शानदार मानी जाती हैं।
जयपुर भी है मशहुर
राजस्थान की राजधानी जयपूर (Jaipur)को "पिंक सिटी" के नाम से जाना जाता है। अक्टूबर में जयपुर का मौसम बेहद सुहावना होता है। हल्की गुलाबी ठंड में ये जगह घूमने के लिए एकदम परफेक्ट है। यहां आप हवा महल, आमेर किला, जल महल, और सिटी पैलेस जैसी कई ऐतिहासिक स्थलों पर घूम सकते हैं। इसके साथ ही आप लोकल बाजारों में शॉपिंग करने और राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद लेकर यहां कई जगहों का दीदार कर सकते हैं। शॉपिंग के लिए भी जयपुर (Tourist Places in Delhi) काफी मशहूर है ।
आगरा भी है एकदम परफेक्ट
आगरा (Agra Best Places) का ताजमहल भी दुनियाभर में मशहुर है। खासतौर पर अक्टूबर में आगरा का मौसम घूमने के लिए एकदम परफेक्ट है। यहां आप ताजमहल के साथ ही आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, और इतिमद-उद-दौला भी देखने जा सकते हैं। इतना ही नहीं आप इस जगह पर अस्थेटिक फोटोज क्लिक कर सकते हैं। साथ ही, आगरा की लाजवाब डिशेज का स्वाद ले सकते हैं। यहां की लोकेशन आपके ट्रिप को बिल्कुल परफेक्ट बना देंगी।
घूमने के लिए बेस्ट है मनाली
हिमाचल प्रदेश में मनाली (Manali) एक खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट है। जहां भारी मात्रा में लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। खासतौर पर अक्टूबर में मनाली का मौसम ठंडा, लेकिन सुहावना होता है। इस जगह पर आप ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, और रिवर राफ्टिंग जैसी एडवेंचरस एक्टिविटीज (manali Adventurous Activities) का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही आप हिमाचल प्रदेश के स्थानीय संस्कृति और खानपान का भी एक्सपीरियंस ले सकते हैं।
रणथंभौर क्यों है खास
राजस्थान का रणथंभौर (Ranthambore best destination) एक मशहूर टाइगर रिजर्व है। अक्टूबर से जून तक का महीना रणथंभौर घूमने के लिए एकदम बेस्ट है और साथ ही अक्टूबर टाइगर सफारी का सबसे अच्छा समय अक्टूबर होता है। आप इस जगह पर जंगलों में सफारी कर सकते हैं और बाघों के साथ-साथ अन्य वन्य जीवों को देख सकते हैं। प्रकृति प्रेमी के लिए ये जगह एकदम बेस्ट है।
भरतपुर में भी करें विजिट
इसके साथ ही भरतपुर (Bharatpur) में भारत की सबसे फेमस बर्ड सेंचुरी, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान मौजुद है। यहां अक्टूबर के महीने में घूमना एकदम सही है। वैसे तोर इस समय कई प्रवासी पक्षियां भी यहां रहने के लिए आते हैं, जिनका दीदार आपको एक बार तो जरूर करना चाहिए। आपइस जगह की ओर इन पक्षियों की खूबसूरती देखकर हैरान रह जाएंगे।