Uttar Pradesh, दिल्ली राजस्थान या मध्यप्रदेश, जानिए कहां के लोग पीते हैं सबसे ज्यादा शराब
HR Breaking News, Digital Desk- (Most Liquor Consumption States) भारतीय संस्कृति में शराब का सेवन एक आम जीवनशैली बन चुका है, खासकर पार्टियों और समारोहों में. अलग-अलग राज्य में पीने वालों की संख्या भी अलग है. भारत में लगभग 16 करोड़ लोग शराब पीते हैं और हर साल अरबों लीटर शराब का सेवन होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं किस राज्य में सबसे ज्यादा शराब पी जाती है.
किस राज्य के लोग पीते हैं सबसे ज्यादा शराब?
पहली बार में आपसे सबसे ज्यादा शराब पिए जाने वाले राज्य के बारे में पूछेगा तो आपके मन में उत्तर प्रदेश (UP), पंजाब (Punjab) और गोवा जैसे राज्यों का नाम सबसे पहले आएगा. लेकिन एक रिपोर्ट के आंकड़े इससे बेहद अलग है. जिसमें दो छोटे राज्यों का नाम सबसे आगे है. आइए जानते हैं आखिर वो कौन से राज्य हैं, जहां सबसे ज्यादा शराब पी जाती है.
सबसे ज्यादा शराब पीने वाले टॉप-5 राज्य-
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) के आंकड़ों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ (chattisgarh) भारत में सबसे ज्यादा शराब पीने वाला राज्य है, जहां 35.6% लोग शराब का सेवन करते हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर त्रिपुरा (34.7%) है, तीसरे पर आंध्र प्रदेश (34.5%), चौथे पर पंजाब (28.5%) और पांचवें पर अरुणाचल प्रदेश (28%) है। यह दर्शाता है कि भारत में शराब का सेवन एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दा है, खासकर इन राज्यों में।
गोवा (Goa) की करीब 26.4 प्रतिशत आबादी शराब का सेवन करती है जो इस लिस्ट में छठे नंबर पर है. सातवें नंबर पर केरल है, जहां 19.9 फीसदी लोग शराब का कंजप्शन करते हैं. 1.4 करोड़ की आबादी वाले पश्चिम बंगाल का नंबर आठवें पायदान पर है. जहां 14 फीसदी लोग शराब पीते हैं.
उत्तराखंड (uttarakhand) में शराब पीने वालों की संख्या 20% से कम है, फिर भी राज्य में सबसे अधिक शराब पीने वाले लोग हैं. वहीं, पश्चिम बंगाल इस सूची में दूसरे स्थान पर है. पंजाब, दिल्ली (delhi) और राजस्थान (rajasthan) जैसे राज्यों में भी शराब का सेवन करने वालों की संख्या 20% से कम है.