Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के इस जिले है सबसे बड़ी सर्राफा मार्केट, दूसरे शहरों से भी खरीदारी करने आते हैं लोग
Uttar Pradesh - आजकल, सोने और चांदी की कीमतों में भले ही बहुत तेज़ी आई हो, फिर भी इनकी चमक सबको प्रभावित करती है. शादी-ब्याह के मौके पर सोने के आभूषणों का आदान-प्रदान और उपहार देना एक महत्वपूर्ण रिवाज है, जो इस कीमती धातु के प्रति लोगों के लगाव को दर्शाता है. क्या आपको पता है कि यूपी के किस जिले में सबसे ज्यादा सोने का कारोबार होता है-
HR Breaking News, Digital Desk- (Largest Jewelry Market in UP) आजकल, सोने और चांदी की कीमतों में भले ही बहुत तेज़ी आई हो, फिर भी इनकी चमक सबको प्रभावित करती है. भारतीय समाज में सोना खरीदना सिर्फ एक निवेश नहीं, बल्कि परंपरा और संस्कृति का हिस्सा है. लोग चाहें या न चाहें, कुछ खास मौकों पर सोने की खरीदारी करना ज़रूरी होता है, खासकर शादियों में.
शादी-ब्याह के मौके पर सोने के आभूषणों का आदान-प्रदान और उपहार देना एक महत्वपूर्ण रिवाज है, जो इस कीमती धातु के प्रति लोगों के लगाव को दर्शाता है. क्या आपको पता है कि यूपी के किस जिले में सबसे ज्यादा सोने का कारोबार होता है या कह सकत हैं सबसे बड़ा बाजार,आइए जानते हैं.
यूपी का सर्राफा बाजार-
उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है. यहां कई प्रमुख बाजार भी हैं, जहां खरीददारी के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं. पितृ पक्ष के बाद नवरात्रि शुरू हो जाएंगी और फिर शादियों का सीजन. ऐसे में सोने चांदी की खरीदारी भी आप करेंगे. तो हम आज बात करते हैं यूपी के सर्राफा बाजार की जो काफी फेमस और बड़ा है.
कहां है यूपी का सबसे बड़ा सर्राफा बाजार-
यूपी के मेरठ (meerut) जिले में सबसे बड़ा सर्राफा बाजार मौजूद है. मेरठ के सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के थोक और खुदरा व्यापार किया जाता है. यहां पूरे यूपी, राजस्थान और दिल्ली से व्यापारी और ग्राहक खरीददारी करने के लिए पहुंचते हैं.
सोना-चांदी की बार या बिस्कुट के लिए प्रमुख-
मेरठ का सर्राफा बाजार सिर्फ सोना-चांदी के आभूषण नहीं, बल्कि बुलियन यानि सोना-चांदी की बार या बिस्कुट के लिए भी जाना जाता है. यही कारण है कि यहां दूर-दूर से बिजनेसमेन खरीददारी के लिए आते हैं. (Head for gold and silver bars or biscuits)
कैसी ज्वेलरी के लिए है प्रसिद्ध-
मेरठ का सर्राफा बाजार हस्तनिर्मित यानी हाथ से बने आभूषणों के लिए जाना जाता है. यहाँ के कारीगरों द्वारा बनाए गए आभूषण अपनी अनूठी डिज़ाइन, बारीक नक्काशी और उच्च गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैंयहां बंगाल के कारीगर हैं, जो आभूषणों को अपनी कला में पिरोने का काम करते हैं.
मशीनों से भी बनते हैं आभूषण-
इसके साथ ही, यहां मशीनों से भी आभूषण तैयार होते हैं. ये आकर्षक डिजाइन व कम दाम के लिए यह बाजार पूरे यूपी (uttar pardesh) में जाना जाता है. मेरठ के सर्राफा बाजार की विशेषता है इसकी विविधता और गुणवत्ता, जो इसे उत्तर भारत के प्रमुख सर्राफा बाजारों में से एक बनाती है.
विभिन्न प्रकार के हस्तनिर्मित आभूषण-
मेरठ के सर्राफा बाजार में आपको विभिन्न प्रकार के हस्तनिर्मित आभूषण मिल सकते हैं, जिनमें शामिल हैं, सोने और चांदी के आभूषण, हीरे और अन्य कीमती पत्थरों से जड़े आभूषण, पारंपरिक और आधुनिक डिज़ाइन के आभूषण, हस्तनिर्मित चांदी के बर्तन और अन्य सजावटी वस्तुएं.
कानपुर उत्तर भारत का सबसे बड़ा सर्राफा बाजार-
कानपुर के नयागंज और बिरहाना रोड स्थित सर्राफा बाजार की हम बात कर रहे हैं. इस बाजार का इतिहास लगभग 125 साल पुराना है. इसे उत्तर भारत का सबसे बड़ा सर्राफा बाजार भी कहा जाता है. यहां से तीन चार सौ किलोमीटर तक व्यापारी सोना और चांदी (gold and silver) खरीद कर ले जाते थे. इतना ही नहीं, यहां से बड़ी मात्रा में नेपाल में भी सोना और चांदी जाता था. (Kanpur is the largest bullion market in North India)