बहुत कम लोग जानते हैं... दिल्ली में है अमेरिकन मार्केट, सबसे सस्ता मिलता है सामान
American market in Delhi :दिल्ली में कई ऐसे बाजार है जहां पर आपको काफी कम कीमत में बढ़िया क्वालिटी का और सबसे सस्ता समान मिल जाता है। बता दें कि दिल्ली में अमेरिकन मार्केट (American market) है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से दिल्ली के इस बाजार के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News (Cheap markets in Delhi) जब भी बात सस्ती शॉपिंग की होती है तो लोगों के नम में दिल्ली का ही ख्याल आता है। दिल्ली में कई ऐसे बाजार है जहां पर आपको काफी कम कीमत में मिल जाते हैं। बता दें कि दिल्ली के ये बाजार (markets in Delhi) अमेरिकन मार्केट को भी टक्कर देते हैं। हालांकि हम आपको जिस बाजार के बारे में बताने जा रहे हैं उस बाजार के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं।
ये है दिल्ली का सबसे फेमस मार्केट
दिल्ली में अपने राजनीतिक महत्व, ऐतिहासिक इमारतों और धार्मिक स्थलों के अलावा शॉपिंग और स्ट्रीट फूड्स के लिए जाना जाता है। यहां पर चांदनी चौक, सरोजनी नगर, जनपथ, दिल्ली हाट, लाजपत नगर, (Lajpat Nagar Market) सदर बाजार, गांधी नगर जैसे कई फेमस मार्केट मौजूद है, जहां से आप काफी कम कीमत में ही समान की खरीदी कर सकते हैं।
अमेरिकन मार्केट है जबरदस्त
हालांकि क्या आपने कभी अमेरिकन मार्केट के बारे में सुना है। यह मार्केट अंडरग्राउंट में स्थित है और पूरा एयर कंडीशन भी है। दरअसल पालिका बाजार को ही अमेरिकन मार्केट के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर दिल्ली (American market In Delhi) घूमने आए विदेशी लोग भी शॉपिंग करने के लिए आते हैं और काफी कम कीमत में ही कपड़ों की खरीदी कर सकते हैं।
हर तरीके का मिलता है समान
बता दें कि दिल्ली के इस मार्केट (Markets in Delhi) में कपड़े, फुटवेयर, ज्वेलरी, हैंडबैग से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसी सारी चीजें मिल जाती हैं। सर्दियों में यहां पर स्वेटर-जैकेट और बूट का भी अच्छा कलेक्शन मिल जाता है।
बेहद ही कम कीमत में मिलेगा सामान
वैसे तो पालिक बाजार दिल्ली (Delhi ke bazar) के सस्ते बाजारों में से एक है। हालांकि आपकी बार्गेनिंग स्किल की यहां काफी जरूरत रहने वाली है। दुकानदार खरीदारों को सामान की कीमत दोगुना बताते हैं।
साड़ियों का मिलेगा बंपर कलेक्शन
इस मार्केट में कॉटन और सिल्क साड़ी से लेकर पार्टी वियर साड़ी (party wear saree) भी आपको काफी किफायती दाम में मिल जाते हैं। साड़ी के शौकीनों को यहां पर आपको साड़ियों के अच्छे कलेक्शन देखने को मिल जाते हैं।
जानिये क्या पर स्थित है ये बाजार
पालिका बाजार दिल्ली के कनॉट प्लेस (Palika bazar in Connaught Place) के इनर सर्कल के नीचे स्थित है। यहां पर पहुंचने के लिए सबसे करीब मेट्रो स्टेशन राजीव चौक रहने वाला है। यह मार्केट सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है। वहीं रविवार और सोमवार को ये बाजार बंद रहता है।