सस्ते फर्नीचर के लिए Delhi की इन 5 मार्केट्स में करें विजिट, 50 प्रतिशत सस्ता मिलेगा सामान

Furniture Market : जब भी बात सस्ते में खरीदी करने की होती है तो लोगों के मन में सबसे पहले दिल्ली का ही ख्याल आता है। दिल्ली में कई ऐसे मार्केट (Best Furniture Market) हैं, जहां पर आपको काफी कम कीमत में ही बढ़िया क्वालिटि का फर्नीचर मिल जाता है। बता दें कि इन पांच बाजार में 50 प्रतिशत सस्ता फर्नीचर मिल जाता है।
 

HR Breaking News (Furniture Market In Delhi) अगर आप सस्ते फर्नीचर की खरीदी करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपको काफी काम की हो सकती है। दिल्ली में कई ऐसे बाजार है जहां पर आपको काफी कम कीमत (Cheap Furniture Market In Delhi) में ही बढ़िया क्वालिटि का फर्नीचर मिल जाता है। आम बाजारों के मुताबिक यहां पर फर्नीचर की कीमत 50 प्रतिशत तक कम है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।

 

 

कीर्ति नगर मार्केट है जबरदस्त

कीर्ति नगर मार्केट दिल्ली का सबसे बड़ा फर्नीचर मार्केट है। इस मार्केट में 2,000 से ज्यादा फर्नीचर (Kirti Nagar Market) की दुकानें मौजूद है यहां पर आपको घर के किसी भी कमरे के लिए फर्नीचर से लेकर घर और ऑफिस के लिए फर्नीचर आसानी से मिल जाता है।

यहां कमरों के लिए डिजाइनर बेड, छोटे-बड़े सोफे, पढ़ने के लिए टेबल-चेयर, डाइनिंग टेबल, साइड टेबल, (Kirti Nagar Market For Furniture) एंटरटेनमेंट यूनिट सब मिल जाता है। यहां फर्नीचर मैन्युफेक्चर ज्यादा है इसकी वजह से यहां महंगा फर्नीचर भी रिटेल मार्केट की तुलना में 30 से 40 फीसदी कम कीमत में ही मिल जाता है। इस मार्केट में आप मेट्रो से जा सकते हैं।


पंचकुईयां मार्केट, दिल्ली है शानदार

दिल्ली की पंचकुईयां मार्केट फर्नीचर की होलसेल मार्केट (wholesale market For Furniture) में से एक है। यहां पर आपको कमरे के लिए बेड, ड्रेसिंग टेबल, सोफा सेट, टेबल-चेयर, कॉर्नर टेबल, चेयर सब मिल जाता है। यहां फर्नीचर की लगभग 1,000 से अधिक दुकाने हैं।

यहां फर्नीचर मैन्युफेक्चर ज्यादा है जिसकी वजह से यहा फर्नीचर रिटेल मार्केट और फर्नीचर (Furniture Market) शोरूम की तुलना में लगभग आधे दाम में मिल जाता है। इस मार्केट में जाने के लिए मेट्रो से जाना बेहतर होगा क्योंकि यहां पार्किंग मिलने में थोड़ी परेशानी होती है।

बन्जारा मार्केट में मिलता है सस्ता फर्नीचर

गुरुग्राम के लोगों के बीच बन्जारा फर्नीचर मार्केट भी काफी ज्यादा फेमस है। यहां पर आपको बच्चों के कमरे के लिए नए फर्नीचर (Banjara Market) से लेकर पुराना फर्नीचर तक सब कुछ मिल जाता है। यहां सोफा, बेड, टेबल चेयर सेट सही रेट में मिल जाएंगे। यहां पुराना विंटेज टाइप फर्नीचर अच्छा मिल जाता है।


अमर कॉलोनी में मिलता है एंटीक फर्नीचर

लाजपत नगर फेस 4 में अमर कॉलोनी बाजार में भी एंटीक फर्नीचर (Amar Colony) मिल जाता है। यहां पर आपको पुराने स्टाइल वाली आर्मचेयर, बुकशेल्फ, वॉल डिवाइडर (antique furniture in Delhi) आदि मिल जाते हैं। ये आपके बजट पर बहुत ज्यादा महंगा नहीं रहने वाला है।


जेल रोड मार्केट भी है शामिल

जेल रोड मार्केट वेस्ट दिल्ली की बड़ी फर्नीचर मार्केट (Jail Road Market) में शामिल है। यहां पर एक लाइन में ही दोनों ओर दुकानें हैं। यहां आपको घर के लिए सभी तरह का फर्नीचर मिल जाते हैं। यहां आप फर्नीचर बनवा भी सकते हैं।