Delhi की इन जगहों पर रात गुजार कर आप ले सकते है विदेशों वाली फील, सुबह 4 बजे तक लोग करते है एंजॉय
HR Breaking News : (Top Club For Nightlife in Delhi) देश की राजधानी दिल्ली में कई प्राचीन इमारतें, फेमस गार्डन तथा कई मशहूर क्लब भी है। अगर आप भी नाइट लाइफ का एंजॉय लेना चाहते हैं तो दिल्ली में कई फेमस जगह है जहां रात गुजरकर आप अपने हसीन पलो को यादगार बना सकते हैं। दिल्ली के इन क्लबों में जाकर आप सुबह 4 बजे तक रंगीन रातों का नजारा ले सकते है। दिल्ली एक ऐसा शहर है जो अपनी नाइट लाइफ के लिए जाना जाता है। आज हम आपको दिल्ली के वो नाइट क्लब्स बताने जा रहे हैं जो कि सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि पूरे देश में काफी ज्यादा फेमस है।
Keya Club, New Delhi
कीया क्लब दिल्ली के सबसे लोकप्रिय नाइट क्लबों में से एक है। आउटडोर सीटिंग और एक क्लासिक इनडोर नाइट क्लब डेकोर के साथ। अगर आप वसंत कुंज क्षेत्र में हैं, तो यह एक शानदार जगह है। यह क्लब दिन को 12:30 बजे से लेकर रात के 1:00 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 3000 रुपए में इस नाइट क्लब का मजा आराम से ले सकते हैं।
Privee Night Club, New Delhi
प्रिवे नाइट क्लब सिर्फ दिल्ली का ही नहीं बल्कि देश का सबसे प्रसिद्ध नाइट क्लब (most famous nightclub in the country) माना जाता है। यह नाइट क्लब दिल्ली के सबसे मशहूर होटल (Most famous hotels in Delhi) शांग्रीला में है जो कि जनपथ पर स्थित है। यह नाइट क्लब रात 11:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 6000 रुपए में आराम से इस नाइट क्लब का मजा ले सकते हैं।
Key Night Club, New Delhi
Key नाइट क्लब दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध और लग्जरियस नाइट क्लब्स में से एक है यह नाइट क्लब सम्राट होटल चाणक्यपुरी में है। यह नाइट क्लब रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 4:00 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 5000 रुपए में आराम से इस नाइट क्लब का मजा ले सकते हैं।
Soho Night Club, Delhi
सोहो नाइट क्लब दिल्ली का एक ऐसा नाइट क्लब है जहां पर देश के बड़े डीजे और म्यूजिशियन जाकर लोगों को अपने म्यूजिक पर नचा चुके हैं। यह नाइट क्लब दिल्ली के अशोक होटल, चाणक्यपुरी में है। यह नाइट क्लब रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 1:30 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 6000 रुपए में आराम से इस नाइट क्लब का मजा ले सकते हैं।
Diablo, Mehrauli, New Delhi
डियाब्लो नाइट क्लब दिल्ली (Diablo Night Club Delhi) के उन नाईट क्लबों में से है जो कि जितना दिखने में सुंदर और देश भर में प्रसिद्ध है, वहीं यह नाइट क्लब बेहद सस्ता भी है यहां पर दो लोग 2500 रुपए में इस क्लब का आराम से मजा ले सकते हैं। यह क्लब दिल्ली के महरौली इलाके में है।
Summer House Cafe, New Delhi
समर हाउस कैफे नाइट क्लब दिल्ली के उसे इलाके में है जहां पर अक्सर दिल्ली के नौजवान लोग जाते हैं मतलब यह नाइट क्लब दिल्ली के हाउस खास इलाके में है। यह नाइट क्लब दोपहर 12:00 बजे से लेकर रात के 1:00 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 2500 हजार रुपए में आराम से इस लाइट क्लब का मजा ले सकते हैं।
Dear Donna Club, New Delhi
डियर डोना नाइट क्लब दिल्ली के टॉप के नाइट क्लब्स (Top night clubs in Delhi) में आता है। यह नाइट क्लब दिल्ली में कुतुब होटल के कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में है। यह नाइट क्लब दोपहर 12:00 बजे से लेकर रात के 1:00 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 3000 हजार रुपए में आराम से इस लाइट क्लब का मजा ले सकते हैं।
Bergamo Night Clubs, New Delhi
बर्गमो नाइट क्लब इस वक्त Gen Z में काफी ज्यादा फेमस है। यह नाइट का दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में है। यह नाइट क्लब दोपहर 12:00 बजे से लेकर सुबह के 4:00 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 3000 हजार रुपए में आराम से इस लाइट क्लब का मजा ले सकते हैं।