आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमर शहीदों को श्रद्धा्सुमन अर्पित करने के लिए निकाली तिरंगा यात्रा

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश के अमर शहीदों को श्रद्धा्सुमन अर्पित करने के लिए शनिवार को हिसार में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा कैमरी रोड़ से हजारों ट्रैक्टरों पर सवार किसानों, युवाओं और नलवा हलके के नागरिकों द्वारा सुबह
 

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश के अमर शहीदों को श्रद्धा्सुमन अर्पित करने के लिए शनिवार को हिसार में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा कैमरी रोड़ से हजारों ट्रैक्टरों पर सवार किसानों, युवाओं और नलवा हलके के नागरिकों द्वारा सुबह 10 बजे आरंभ की गई। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढती गई, वैसे-वैसे ही जिले के लोगों की प्रतिभागिता भी बढती गई। पूर्व मंत्री व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर तथा मेयर गौतम सरदाना डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के साथ ‘यात्रा’के दौरान ट्रैक्टर पर बैठे और रास्ता तय किया।

पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला के 12वीं पास होने पर पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने दी बधाई

इस दौरान ट्रैक्टर और अन्य वाहनों पर तिरंगें लगे हुए थे। ‘यात्रा में शामिल लोग ‘वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। कैमरी रोड़ पर आगे बढते हुए यात्रा पटेल नगर पहुंची, जहां पर पार्षद डॉ. महेन्द्र जुनेजा, पिंकी खन्ना, नरेश महता, राज कुमार मदान व पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा ने विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया और यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की। इसके पश्चात सैक्टर 15 के समीप कपूर सिंह कुण्डू ने तिरंगा यात्रा का अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी और दुकानदार भी यात्रा में शामिल हुए। यहां से निकलने के बाद यात्रा कैम्प चौक पर पहुंची जहां पर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प वर्षा की। इसके बाद फव्वारा चौक पहुंचने पर हिसार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यहां से राजगढ़ रोड़ होते हुए तिरंगा यात्रा लघु सचिवालय के समीप शहीद स्मारक पर पहुंची, जहां देश के सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्घाजंलि दी गई। यहां पर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। समापन अवसर पर तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने किसानों व अन्य नागरिकों का आभार जताया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है, जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना का प्रवाह करना, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करना और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना है।

पिछड़े वर्ग के मान सम्मान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी जेजेपी: चौटाला

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि आज की तिरंगा यात्रा में नलवा हलके के सभी गांवों से ट्रैक्टरों पर सवार होकर किसानों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने इस अवसर पर ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले हरियाणा के खिलाडिय़ों का भी अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि इन खिलाडिय़ों ने हमारे राज्य का गौरव बढाया है। अपने संबोधन में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने तिरंगा यात्रा के लिए डिप्टी स्पीकर को बधाई दी और कहा कि राष्ट्र के गौरव के लिए निकाली गई इस यात्रा में हज़ारों किसानों ने शहीदों की याद में जयकारे लगाकर  इस यात्रा को एतिहासिक बना दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरी है। मेयर गौतम सरदाना तथा भाजपा जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र ने यात्रा में शामिल किसानों का अभिनंदन किया और कहा कि किसान हित के मुद्दे उनकी पार्टी के लिए प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसान हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है, जिनका लाभ सीधा प्रदेश के किसानों को मिल रहा है। इस मौके पर भाजपा नेता सुजीत कैमरी, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, मण्डलाध्यक्ष अनवेश यादव, भूप सिंह खिचड़, बलजीत फोगाट, प्रदेश सचिव सरोज सिहाग, मंदीप मलिक, महामंत्री प्रवीन पोपली, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा पंचाल, धर्मवीर रतेरिया, उपाध्यक्ष कपूर सिंह बेनीवाल, सीमा गैबीपुर, कृष्ण सरसाना, सुनिता रेड्डू, आशिष जोशी, अशोक सैनी, संजीव रेवड़ी, दिवेन्द्र शर्मा, रामदेव आर्य, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, संजय सहरा, ईश्वर मालवाल, कैप्टन फकीर चंद, तरूण जैन आदि उपस्थित थे।