भाजपा के मंत्री अब उतरेंगे फील्ड में, जानिए क्या है कारण…

गुडगांव। नगर निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी दल बैठक कर रहे हैं और रणनीति बना रहे हैं। बुधवार को भाजपा ने गुड़गांव में बैठक कर चुनावी रणनीति बनाई।

 

प्रदेशभर में चुनावों के मद्देनजर संगठन के नेता, मंत्रियों और पूर्व मंत्रियों के अलग-अलग नगर पालिकाओं, परिषदों में प्रवास तय किए गए हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री रविन्द्र राजू, प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली, प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी मौजूद रहे।

 

Chandigarh में खुलेगा मानव संसाधन विभाग का कार्यालय, जानिए क्या होगा फायदा
 

पार्टी ने निर्णय लिया है कि भाजपा संगठन और प्रदेश सरकार के मंत्री अलग-अलग निकायों के प्रवास करते हुए कार्यकर्ताओं को निकाय चुनावों के लिए तैयारियों से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ और मंत्रियों में अनिल विज, कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, जेपी दलाल, कमल गुप्ता, डॉ. बनवारी लाल, कमलेश ढांडा, संदीप सिंह और ओमप्रकाश यादव की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा पूर्व मंत्री रामबिलास मंत्री को भी जिम्मेदारी मिली है। सभी नेताओं को 4 से 5 निकायों की जिम्मेदारी दी गई है।

Haryana की चार जेलों में जैमर होंगे अपग्रेड, 3G से 4G में किया जाएगा अपग्रेड