BPJ ने स्थानीय निकाय चुनावों के प्रबंधन के लिए प्रभारी किए नियुक्त

Haryana. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर पालिकाओं और परिषदों में चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।

 

प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के अनुसार संगठन के नाते चुनाव से पहले तैयारियों और चुनाव होने तक के सभी कामों में ये प्रभारी अहम भूमिका में रहेंगे।

विधायक घनश्यामदास अरोड़ा को नगर पालिका नारायणगढ, विधायक असीम गोयल को कैथल शहर नगर परिषद्, विधायक महिपाल ढांडा को नगर पालिका घरौंडा, विधायक सीमा त्रिखा को पलवल नगर परिषद, सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के चेयरमैन धुमनसिंह किरमिच को अम्बाला कैंट नगर परिषद्, चेयरमैन भारत भूषण भारती को लाडवा नगर पालिका,

भाजपा के मंत्री अब उतरेंगे फील्ड में, जानिए क्या है कारण…

 

प्रदेश उपाध्यक्ष जी एल शर्मा को झज्जर नगर परिषद, प्रदेश मंत्री सरोज सिहाग को नरवाना नगर पालिका, प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र आर्य को रतिया शहरी नगर पालिका, कालका नगर परिषद में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. संजय शर्मा को, निसिंग नगर पालिका में चुनाव प्रभारी के लिए भाजपा के ओबीसी मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कम्बोज को जिम्मेदारी मिली है.

भाजपा एस सी मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णलाल पंवार सफीदों नगर पालिका, किसान मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांडी जींद शहरी नगर पालिका और महम नगर पालिका में मीडिया सम्पर्क प्रमुख राजीव जैन को प्रभारी नियुक्त किया है।