भाजपा किसान मोर्चा के जिला सचिव सहित 17 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति
एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरजीत ख्यालिया ने जिले के 17 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा एवं जिला सचिव भी बनाया गया है। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविन्द्र मांडी, प्रदेश प्रभारी महिपाल ढांडा, जिला प्रभारी मनीष ग्रोवर व जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र, वीरचक्र से विचार-विमर्श के बाद इन मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है।
सरकार गरीबों को मुहैया करवा रही गला-सड़ा राशन: चंद्रमोहन
उन्होंने बताया कि मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरजीत ख्यालिया ने सदलपुर निवासी सुनील बिश्नोई को मोर्चा का जिला सचिव नियुक्त किया है। इसके अलावा अनूप सैनी को बरवाला, ईश्वर सेन को मिलगेट, जयबीर पंघाल को सातरोड़, शमशेर पंघाल को आर्यनगर, अजीत मंगाली को आजाद नगर, हरपाल सिंह पायल को स्याहड़वा, सुलतान कालीरावण को काजलां, प्रकाश ज्याणी को बालसमंद, मातूराम डेलू को आदमपुर, विरेन्द्र मोर को बास अमरजीत लोहान को नारनौंद, जगबीर सरपंच को सिसाय, कुलदीप फौजी को खेड़ी चौपटा, रामसिंह प्रजापत को हांसी, राजेश मलिक को उमरा, बबलू यादव को सब्जी मंडी हिसार व महेन्द्र सिंह पानू को अर्बन मंडल हिसार का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है, उस पर खरा उतरते हुए पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।