पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला के 12वीं पास होने पर पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने दी बधाई

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। पंचकूला। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री चंद्रमोहन ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री ओमप्रकाश चौटाला के 12 वीं परीक्षा में पास होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। चन्द्र मोहन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला ने यह सिद्ध करके दिखला दिया है कि मनुष्य में अगर हौसला हो और जीवन में आगे
 

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। पंचकूला। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री चंद्रमोहन ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री ओमप्रकाश चौटाला के 12 वीं परीक्षा  में पास होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।  चन्द्र मोहन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला ने यह सिद्ध करके दिखला दिया है कि मनुष्य में अगर हौसला हो और जीवन में आगे बढ़ने की जिज्ञासा हो तो उसका रास्ता कोई भी बड़ी चुनौती नहीं रोक सकती है। उन्होंने कहा कि आम तौर पर सेवानिवृत्ति के पश्चात लोग काम करना और जीवन में आगे बढ़ने की उम्मीद छोड़ देते हैं।

पिछड़े वर्ग के मान सम्मान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी जेजेपी: चौटाला

उन्होंने कहा कि चौटाला ऐसे लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है, जो 60 वर्ष से अधिक आयु के होने पर अपना हौसला और हिम्मत हार कर निराशा के गर्त में डूब जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए चौटाला एक सर्वोत्तम उदाहरण हैं। इसके लिए मैं उनके जज्बे को सलाम करता हूं। चन्द्र मोहन ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी राजनीति के क्षेत्र में एक अनुकरणीय उदाहरण है। जिन्होंने विपरित परिस्थितियों के बावजूद इतनी बड़ी आयु में विश्व के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका का राष्ट्रपति बन कर यह साबित करके दिखला दिया कि जीवन में हार मानकर जीने से बेहतर है संघर्ष करके अपना लक्ष्य हासिल करना। उन्होंने चौटाला के भविष्य में भी इसी प्रकार से अपनी पढ़ाई के लिए जोश और जुनून बनाए रखते हुए उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।