नलवा विधानसभा में शहीदों की याद में 7 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा: डिप्टी स्पीकर

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा को लेकर स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आर्य नगर मंडल व स्याहड़वा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। डिप्टी स्पीकर ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र की
 

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा को लेकर स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आर्य नगर मंडल व स्याहड़वा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। डिप्टी स्पीकर ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को कायम रखने तथा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों की याद में 7 अगस्त को नलवा विधानसभा क्षेत्र में ट्रैक्टरों पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे देश को आजादी दिलवाने में स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों, देशभक्तों और सैनिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

भाजपा ने तानाशाही नीतियां थोपकर देश को कई साल पीछे धकेला: कुलदीप बिश्नोई

भाजपा द्वारा राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकालने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन करना तथा उन्हें श्रद्धांजलि देना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। इसी कड़ी में 7 अगस्त को विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाने वाली ट्रैक्टर यात्रा में हजारों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक भाग लेंगे। उन्होंने बैठक में आर्य नगर मंडल व स्याहड़वा मंडल के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देगें।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी रामचंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सतबीर वर्मा, भूप खीचड अनवेश यादव, बलजीत फोगाट, पार्षद कृष्ण सरसाना, कपूर सिंह बेनीवाल, कुमार शर्मा, रामदेव आर्य, नरेश सोनी, विनोद राजोरा, सरजीत मुकलान, उपस्थित थे।