किसान : किसानों के विरोध का रोहतक में शिकार हुए सीएम खट्‌टर, देखें वीडियो

रोहतक। कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा में भाजपा का विरोध लगातार जारी है। शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल भाजपा सांसद अरविंद शर्मा के पिता की 17वीं में शामिल होने रोहतक पहुंचे। इस दौरान किसानों ने सीएम के दौरे के विरोध में प्रदर्शन किया। सुबह किसान मस्तनाथ विश्वविद्यालय में बनाए गए हेलीपैड की तरफ बढ़े। जिसके
 

रोहतक। कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा में भाजपा का विरोध लगातार जारी है। शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल भाजपा सांसद अरविंद शर्मा के पिता की 17वीं में शामिल होने रोहतक पहुंचे। इस दौरान किसानों ने सीएम के दौरे के विरोध में प्रदर्शन किया। सुबह किसान मस्तनाथ विश्वविद्यालय में बनाए गए हेलीपैड की तरफ बढ़े। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोका। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जहां किसानों के पथराव में पुलिस कर्मी घायल हुआ वहीं पुलिस द्वारा की गई लाठी चार्ज में एक किसान को भी सिर में गंभीर चोट आयी। भड़के किसानों ने बैरीगेट भी उखाड़ फैंके।

कड़ी सुरक्षा के बीच सीएम के हेलीकॉप्टर के लैंडिंग की जगह डेढ़ घंटे में दो बार बदली गई। जहां पहले यह व्यवस्था पुलिस प्रशासन ने बाबा मस्तनाथ मठ परिसर में की। वहीं बाद में बोहर के किसानों के हंगामे के बाद प्रशासन ने आनन-फानन में हेलीकॉप्टर लैंडिंग की जगह बदल कर पुलिस लाइन परिसर कर दी।

ये भी पढ़ें…

किसान दिवसः राजनीति के असली चौधरी थे चौधरी चरण सिंह, पढिये चौधरी साहब का राजनीतिक सफर

इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे सुनारिया पीटीसी सेंटर में हेलीकॉप्टर लैंडिंग की सूचना मिली। हेलीकॉप्टर लैंड होने के बाद सीएम कैनाल विश्राम गृह पहुंचे। मुख्यमंत्री का काफिला पुरानी आईटीआई मैदान में सांसद के पिता की रसम पगड़ी कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुआ। एसपी व डीसी काफिले की अगुवाई करते हुए सबसे पहले रवाना हुए। 

ये भी पढ़ें…

हिसार में भव्य बिश्नोई ने दुष्यंत चौटाला पर दिया बड़ा बयान, कहा- जिन्होंने जीताया उन्हीं से चोरों की तरह मुंह छुपाकर भागना शर्मनाक

वहीं किसानों द्वारा सीएम का विरोध न करने का दावा भी गलत साबित हुआ। किसान सभा के जिलाध्यक्ष प्रीत सिंह का कहना था कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल किसी राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं आ रहे हैं। सांसद के पिता की 17वीं व रस्म पगड़ी का कार्यक्रम है। नैतिकता के आधार पर वे विरोध नहीं करेंगे। हालांकि किसानों के फोन भी आ रहे हैं, लेकिन उनको विरोध प्रदर्शन नहीं करने की अपील की गई है। लेकिन किसानों ने उनकी बात नहीं मानी और वे विरोध करने के लिए पहुंच गए।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा सांसद के पिता की शोक सभा में शिरकत की और कार्यकर्ताओं से मिले। ओल्ड आईटीआई में प्रदेश भर से कई बड़े भाजपा नेता पहुंचे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी शोक जताने पहुंचे हैं। असम विधानसभा चुनाव में करीब 22 दिन तक बड़ी जिम्मेदारी निभाने के बाद लौटे पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर भी इस दौरान मौजूद रहे।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://fb.watch/4EaZe0Zjpg/