समाज के भलाई कार्यों में अहम भूमिका के लिए त्रिदेव मुंढालिया को सम्मानित किया

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में सेकेंड इनिंग संस्था की तरफ से भूमि आश्रम में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्यतिथि शिरकत करने पंहुचे डीएसपी अशोक कुमार ने समाज सेवी कार्यों में अग्रणी रहने वाले अनेकों समाजसेवियों को सम्मानित किया। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों की
 

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में सेकेंड इनिंग संस्था की तरफ से भूमि आश्रम में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्यतिथि शिरकत करने पंहुचे डीएसपी अशोक कुमार ने समाज सेवी कार्यों में अग्रणी रहने वाले अनेकों समाजसेवियों को सम्मानित किया। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों की तरफ से युवा कवि एंव गीतकार त्रिदेव दुग्गल मुंढालिया को भी विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

एचएयू में अफगानिस्तानी छात्रों ने कहा वे यहां सुरक्षित, लेकिन परिवार की चिंता सता रही

गौरतलब है कि त्रिदेव दुग्गल समाज सेवी कार्यों में बेहद रुचि रखते हैं। वे जहां समय समय पर रक्तदान कैंप लगाकर लोगों को खूनदान के लिए प्रेरित करते रहते हैं वहीं वे खुद भी 34 यूनिट से ज्यादा ब्लड दान कर चुके हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी त्रिदेव दुग्गल ने प्लाज्मा डोनेशन में अहम योगदान दिया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी मुकेश कुमार, निशा, सना अरविंद इत्यादि सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।