Punjab Breaking News, पंजाब सरकार ने लिया बड़ा फैसला, ग्रुप सी और डी के 35 हजार कच्चे कर्मचारी होंगे पक्के
पंजाब (Punjab) की भगवंत मान सरकार (CM Bhagwant Maan) ने एक और बड़ा फैसला लिया है। मान ने कहा कि राज्य में ग्रुप सी और डी ( Group C & D Employee) के 35000 अस्थायी कर्मचारी पक्के होंगे। इस संबंध में सीएम ने मुख्य सचिव को निर्देश दे दिए हैं।
Updated: Mar 22, 2022, 15:36 IST
Story Highlights
पंजाब में सरकार ने लिया बड़ा फैसला
पंजाब के 35 हजार कच्चे कर्मचारी होंगे पक्के
पंजाब में ग्रुप सी और डी के कर्मचारियों को किया जाएगा पक्का
पंजाब सीएम भगवंत मान का ऐलान
पंजाब में सरकार ने लिया बड़ा फैसला
पंजाब के 35 हजार कच्चे कर्मचारी होंगे पक्के
पंजाब में ग्रुप सी और डी के कर्मचारियों को किया जाएगा पक्का
पंजाब सीएम भगवंत मान का ऐलान
HR Breaking News, एएनआइ, चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Maan) सरकार ने राज्य में ग्रुप सी और डी (Group C & D) के 35,000 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का फैसला किया है। सीएम मान (CM Maan) ने कहा कि इस संबंध में मुख्य सचिव को निर्देशित कर दिया गया है। ऐसी संविदात्मक और आउटसोर्सिंग भर्तियों को समाप्त करने का निर्देश दिया गया है।
इसके अलावा आज मान सरकार ने शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर हर वर्ष सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की है। भगवंत मान ने आज विधानसभा में कहा कि पहले सिर्फ नवांशहर में छुट्टी होती थी। कहा कि भगत सिंह पूरे देश के हैं। उनके शहीदी दिवस पर पूरे पंजाब में छुट्टी होगी।