चाणक्य नीति : अगर खुशहाल जीवन चाहते हैं तो न करें इन लड़कियों से शादी!
 

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप जीवन में सुखी रहना चाहते हैं। तो आप कभी भी किसी के दबाव में आकर शादी नहीं करनी चाहिए। अगर आपका जीवनसाथी आपको प्यार नहीं देगा। तो आपका जीवन नर्क बन जाएगा। आइए नीचे खबर में जानते हैं। पूरी कहानी 

 

HR Breaking News (ब्यूरो) : Chanakya Niti in Hindi: चाणक्य नीति मनुष्‍य जीवन का एक ऐसा संग्रह है, जिसमें दुख को खत्‍म कर खुशी हासिल करने के कई उपाय बताए गए हैं। इसमें आचार्य चाणक्‍य ने जीवन के कई रहस्‍यों को सुलझाने का उपाय बताने के साथ कई ऐसेी जानकारियां भी दी हैं, जिसके बारे में जानना जरूरी होता है। इस नीति शास्‍त्र का मुख्य लक्ष्‍य लोगों को जीवन के प्रत्येक पहलू की व्यावहारिक शिक्षा देना है। आचार्य कहते हैं कि मानव जीवन का एक अहम पड़ाव विवाह करना हाता है। लोगों के लिए अच्‍छा जीवनसाथी का चुनाव करना बेहद कठिन होता है। महिला हो या फिर पुरूष, अगर उसका जीवनसाथी अवगुणों से भरा है तो उसका पूरा जीवन नर्क बन जाता है। जीवनसाथी के चुनाव के समय अअगर कुछ बातों का ध्‍यान रखा जाए तो भविष्‍य सुखमय बन जाता है।

 

 

ये भी पढ़ें : स्कूली बच्चे ने मैडम के साथ की ऐसी हरकत, शर्म से लाल हो गई टीचर

कभी भी दबाव में न करें शादी

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्‍यक्ति को कभी भी न तो खुद किसी के दबाव में शादी करनी चाहिए और न ही कभी ऐसे जीवनसाथी का चुनाव करना चाहिए जो किसी के दबाव में आकर शादी कर रहा हो। ऐसा जीवनसाभी भविष्य में न तो प्‍यार दे सकता है और न ही खुशी। दबाव में शादी कररने वाला हर समय इस बंधन से आजाद होने की कोशिश में लगा रहता है।


जीवनसाथी में देखें संस्‍कार व शिक्षा

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्‍यक्ति को जीवनसाथी पसंद करते समय सिर्फ उसकी खूबसूरती व सुंदरता देखकर ही शादी न करें। जो भी केवल सुंदरता देखकर जीवनसाथी का चुनाव करता है, उसका जीवन आगे चलकर नर्क बन सकता है। क्‍योंकि सुंदरता के पीछे बुराईयां भी छुपे हो सकते हैं। इसलिए महिला व पुरुष को शादी के समय अपने जीवनसाथी का चुनाव उसके संस्कार और शिक्षा देखकर करनी चाहिए।


जीवनसाथी में देखें उसके गुणेश

ये भी पढ़ें : जवान लड़कों से संबंध बनाने के लिए पति ने पत्नी को दी छूट!


आचार्य चाणक्‍य के अनुसार जीवनसाथी चुनते समय उसके अंदर मौजूद गुणों का आकलन करना चाहिए। यह जरूर देखना चाहिए कि उसमें धैर्य कितना है। क्योंकि जीवन के उतार-चढ़ाव का सामना वहीं कर सकता है जिसके अंदर धैर्य हो। साथ ही यह भी देखें कि उसके बोलचाल का तरीका कैसा है। मीठा बोलने वाला घर-परिवार को सुखी रखता है।