पांच दिन की बेटी की दरिंदे पिता ने की बेरहमी से हत्या, बेटा चाहता था पिता

यमुनानगर। एक पिता ने अपनी 5 दिनकी बेटी को इसलिए मार दिया क्योंकि वह बेटा चाहता था। इस दरिंदे पिता ने बेटी के ऊपर दोनों टांगे रख दी। वजन के चलते बच्ची सांस नहीं ले पाई जिस कारण उसकी मौत हो गई। मां ने देखा तो बच्चे के ऊपर उसके पति ने टांगे रखी हुई
 

यमुनानगर। एक पिता ने अपनी 5 दिनकी बेटी को इसलिए मार दिया क्योंकि वह बेटा चाहता था। इस दरिंदे पिता ने बेटी के ऊपर दोनों टांगे रख दी। वजन के चलते बच्ची सांस नहीं ले पाई जिस कारण उसकी मौत हो गई। मां ने देखा तो बच्चे के ऊपर उसके पति ने टांगे रखी हुई थी। जब बच्ची को निकाला तब तक वह दम तोड़ चुकी थी।

मां ने शिकायत पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना रूप नगर कॉलोनी की है। वर्षा ने पुलिस में शिकायत दी कि वो यूपी के थाना भवन के रहने वाले हैं और यहां किराए पर रहते हैं। उसकी शादी 7 साल पहले नीरज से हुई थी। कई साल तक उनके कोई औलाद नहीं हुई। 7 साल बाद 24 सितंबर 2020 हो बेटी पैदा हुई और 28 सितंबर को उसका पति घर में नशा करके आया। बच्ची को बेड पर लेटा रखा था। उसने नशे की हालत में बच्ची पर टांगे रख दी। कुछ देर बाद जब बच्ची को देखा तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अब पत्नी ने बताया है कि उसका पति बेटा चाहता था इसलिए उसने बच्ची को मार डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।