home page

Tata अपनी कारों पर दे रही 60 हजार रुपये का डिस्काउंट, मौका न चुके

Tata Motors : टाटा मोटर्स ने अब अपने ग्राहकों को एक जबरदस्त तोहफा दिया है टाटा कंपनी अपनी कारों पर 60 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। अब नई कर खरीदने पर आपकी जेब पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। आइए नीचे खबर में जानते हैं पूरा मामला।
 
 | 
Tata  अपनी कारों पर दे रही 60 हजार रुपये का डिस्काउंट, मौका न चुके

HR Breaking News (ब्यूरो) : Tata Cars : टाटा मोटर्स ने अगस्त के लिए अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का अनाउंसमेंट कर दिया है। इसे कंपनी ने ओणम ऑफर्स नाम दिया है। कंपनी अपने अलग-अलग 5 मॉडल पर 60,000 रुपए तक का फायदा दे रही है। यानी आप इतने रुपए में कोई नया टू-व्हीलर भी प्लान कर सकते हैं। जिन मॉडल पर डिस्काउंट दिया जा रहा है उसमें टाटा हैरियर, टाटा सफारी, टाटा अल्ट्रोज, टाटा टियागो और टाटा टिगोर शामिल है। ये बेनिफिट्स कैश, एक्सचेंज, कॉर्पोरेट डिस्काउंट के तहत दिया जाएगा। ऑफर 31 अगस्त, 2022 तक या फिर कार के स्टॉक में होने पर ही लागू होंगे। चलिए इन सभी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में एक-एक करके जानते हैं।


टाटा हैरियर कार पर 60,000 रुपए तक डिस्काउंट

ये भी जानिये :  खरीदने जा रहे हो CNG या इलेक्ट्रिक गाड़ी तो जान लें ये बातें, कहीं हो न जाए नुकसान


टाटा अपनी इस SUV पर कुल 60,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। हैरियर पर 3 से 5 सप्ताह यानी मैक्सिमम 35 दिन का वेटिंग पीरियड है। ये वेटिंग पीरियड इसके सभी ट्रिम पर है। हैरियर की एक्स-शोरूम कीमत 14.69 से 22.04 लाख रुपए तक है। इसे सभी तरह के ट्रांसमिशन में खरीद सकते हैं।

टाटा सफारी 60,000 रुपए तक डिस्काउंट


टाटा अपनी इस SUV पर कुल 60,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। सफारी पर 3 से 5 सप्ताह यानी मैक्सिमम 35 दिन का वेटिंग पीरियड है। ये वेटिंग पीरियड इसके सभी ट्रिम पर है। सफारी की एक्स-शोरूम कीमत 15.34 से 23.5 लाख रुपए तक है। इसे सभी तरह के ट्रांसमिशन में खरीद सकते हैं।


Tata Altroz 25,000 रुपए तक डिस्काउंट


टाटा अपनी इस कार पर कुल 25,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। अल्ट्रोज पर 3 से 10 सप्ताह यानी मैक्सिमम 70 दिन का वेटिंग पीरियड है। ये वेटिंग पीरियड डीजल और पेट्रोल दोनों मॉडल पर है। अल्ट्रोज की एक्स-शोरूम कीमत 6.30 से 10.25 लाख रुपए तक है। इसे MT और DCT दोनों ट्रांसमिशन में खरीद सकते हैं।

टाटा टियागो 25,000 रुपए तक डिस्काउंट


टाटा अपनी इस कार पर कुल 25,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। टियागो पर 3 से 20 सप्ताह यानी मैक्सिमम 140 दिन का वेटिंग पीरियड है। ये वेटिंग पीरियड XE, XM/XT, XZ+ समेत सभी वैरिएंट पर है। टियागो की एक्स-शोरूम कीमत 5.39 से 7.81 लाख रुपए तक है। इसे MT और AMT दोनों ट्रांसमिशन में खरीद सकते हैं।

ये भी जानिये :  मार्केट में लॉन्च हुई 418KM की रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक SUV, जानिए कीमत


टाटा टियागो 20,000 रुपए तक डिस्काउंट


टाटा अपनी इस कार पर कुल 20,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। टिगोर पर 6 से 12 सप्ताह यानी मैक्सिमम 84 दिन का वेटिंग पीरियड है। ये वेटिंग पीरियड CNG और पेट्रोल मॉडल पर है। टिगोर की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 से 8.58 लाख रुपए तक है। इसे MT और AMT दोनों ट्रांसमिशन में खरीद सकते हैं।