home page

7th Pay Commission : नए साल में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा डबल बोनजा, आ गया बड़ा फैसला

DA arrer hike : नए साल की शुरुआत होने में चंद ही घंटे बाकी हैं। साल 2025 केंद्रीय कर्मचारियों के लिए कई नई सौगात लेकर आ रहा है। साल की शुरुआत होते ही कर्मचारियों के डीए (Dearness Allowance Hike) में भी काफी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। वहीं 18 महीने के बकाया को लेकर भी सरकार ने फैसला सुनाया है। सरकार के ये फैसले कर्मचारियों के लिए काफी अहम हो सकते हैं। खबर में जानिये सरकार के नए अपडेट के बारे में। 

 | 
7th Pay Commission : नए साल में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा डबल बोनजा, आ गया बड़ा फैसला

HR Breaking News - (DA Arrears Update)। इस साल कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार ने कई बड़े ऐलान किए। इनमें डीए बढ़ोतरी से लेकर कई अन्य फैसले शामिल हैं। ठीक इसी तरह नए साल की शुरुआत में भी कर्मचारियों के लिए सरकार कई अहम फैसले ले सकती है। बता दें कि कल यानी 1 जनवरी से ही कर्मचारियों के डीए (Dearness Allowance Hike) को बढ़ाया जाना है। इसके अलावा सरकार ने 18 महीने के बकाया डीए को लेकर भी लिखित में अपना अंतिम फैसला दे दिया है। आइए विस्तार से जानते हैं कि नए साल पर कर्मचारियों के लिए क्या-क्या अपडेट है।

 

3 से 4 फीसदी तक बढ़ सकता है डीए-

 

ये भी पढ़ें - Income Tax : टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 लाख कमाई पर नहीं देना पड़ेगा एक रुपया भी टैक्स

 

 

नए साल में डीए में बढ़ोतरी के अलावा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 18 महीने के बकाया डीए (DA arrear 18 month)को लेकर अपडेट आया है। दिसंबर महीने को खत्म होने में बस अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। कुछ घंटों के बाद नए साल की शुरुआत हो जाएगी। नए साल पर केंद्रीय कर्मचारियों (central employee Updated) और पेंशनर्स को एक बड़ी राहत की खबर मिल सकती है। ये खबर कर्मचारियों के लिए एक तोहफे के रुप में सामने आ सकती है। माना जा रहा है कि इस बार डीए में 3 से 4 फीसदी तक बढ़ोतरी होगी, जिसकी वजह से कर्मचारियों की सैलरी (Salary hike) में भी बंपर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 

होली पर हो सकता है यह ऐलान-


जानकारी के लिए बता दें कि सरकार डीए (DA hike 2025)में की गई बढ़ोतरी 1 जनवरी यानी नए साल के पहले दिन से लागू मानी जाएगी। लेकिन इसकी घोषणा मार्च में होली के पास की जा सकती है। हालांकि कुछ कर्मचारी मान रहे हैं कि इसे लेकर फरवरी में पेश किए जाने वाले बजट (budget 2025) में भी बड़ा ऐलान किया जा सकता है। साथ ही 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) को लेकर भी इस समय बड़ा ऐलान हो सकता है। बता दें कि डीए में देरी होने पर बाकी महीने का डीए कर्मचारियों को ऐरियर के रूप में दे दिया जाता है। 

फिलहाल कर्मचारियों को मिल रहा है इतना डीए-

केंद्र सरकार द्वारा डीए में आखिरी बढ़ोतरी अक्तूबर 2024 में की गई थी। इसे 1 जुलाई 2024 से लागू कर दिया गया था। अगर अक्तूबर में बढ़ोतरी की बात करें तो अक्तूबर में डीए (DA Hike for govt. employees) को 3 फीसदी तक बढ़ाया गया था। इससे पहले मार्च 2024 को डीए में 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिली थी, जो जनवरी 2024 से लागू मानी गई। इसके बाद कर्मचारियों का डीए 46 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया था। वहीं अक्तूबर में कर्मचारियों के डीए (2024 me DA kitna badha hai) को बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया गया।

साल में दो बार बढ़ाया जाता है डीए और डीआर-

कर्मचारियों के डीए के अलावा पेंशनर्स के लिए डीआर को भी 53 प्रतिशत के दर पर ही रखा गया है। केंद्र सरकार द्वारा DA और DR को साल में दो बार बढ़ाया जाता है। इस अवधि के बीच ही कर्मचारियों को DA दिया जाता है। इसके अलावा पेंशनर्स के लिए डीआर में भी दो ही बार इजाफा होता है। 

न्यू ईयर पर इतना बढ़ाया जा सकता है डीए-


जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार (central government News) द्वारा साल 2025 के लिए जनवरी में डीए में 3 या 4 चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा सकती है। इसकी घोषणा कभी भी की जा सकती है। सरकार द्वारा ये बढ़ोतरी महंगाई को देखकर ही की जाएगी। अगर सरकार डीए में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी करती है तो इसकी वजह से कर्मचारियों (DA kitna badh sakta hai) की डीए बढ़कर 57 प्रतिशत हो जाएगा। वहीं अगर 3 फीसदी बढ़ोतरी होगी तो 56 प्रतिशत तक डीए कर्मचारियों को मिलने वाला है। AICPI के आंकड़े आते ही डीए में बढ़ोतरी पर फैसला लिया जा सकता है। 

18 महीने के बकाया डीए की भी बढ़ रही है मांग-

ये भी पढ़ें -  SBI, PNB, HDFC और ICICI बैंक ग्राहकों को अब इतना रखना होगा मिनिमम बैलेंस, जानिये नियम

दूसरी ओर केंद्रीय कर्मचारी 18 महीने के बकाया DA की भी मांग लगातार कर रहे हैं। कर्मचारियों द्वारा ये डिमांड काफी दिनों से की जा रही है। हालांकि, मानसून सत्र के दौरान सरकार एक राज्यसभा मिटिंग के दौराना 18 महीने  के डीए को देने के लिए साफ मना कर चुकी है। लेकिन अभी भी कर्मचारी संघ के द्वारा सरकार को अभी भी पत्र लिखकर बकाया डीए एरियर की लगातार मांग हो रही है। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार 1 फरवरी 2025 को अपने केंद्रीय बजट (Central budget 2025 kab jari hoga) पेश करेगी, जिसमें कर्मचारियों के लिए कई बड़े ऐलान किये जा सकते हैं।