home page

unique tradition: इस इलाके में दूल्हन गाजे बाजे संग लेकर आती है बारात, पिया को ले जाती संग

 Unique Marriage Tradition अक्सर आपने ये देखा होगा की दुल्हा गाजे बाजे संग बारात लेकर आता है और दुल्हन को साथ ले जाता है लेकिन एक इलाका ऐसा भी है जहां पंरपरा कुछ अजीब है यहां दुल्हन गाजे बाजे संग बारात लेकर आती है और दूल्हे को अपने संग ले जाती है। 
 
 | 
unique tradition: इस इलाके में दूल्हन गाजे बाजे संग लेकर आती है बारात, पिया को ले जाती संग

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, Unique Marriage Tradition : उत्‍तराखंड में विभिन्‍न संस्‍कृतियों और परंपराओं का संगम देखने को मिलता है। यहां के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के लोगों ने अपनी अनोखी परंपराएं सहेजे रखी हैं। देखने को मिलती है। गढ़वाल, कुमाऊं, जौनसार-बावर की ये लोक परंपराएं अनूठी तो हैं ही साथ ही वह समाज को संदेश भी देती हैं। आज हम आपको जौनसार-बावर क्षेत्र की ऐसी ही परंपरा के बारे में बता रहे हैं:


जौनसार-बावर क्षेत्र राजधानी देहरादून से करीब 90 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यहां के लोगों को पांडवों का वंशज माना जाता है। जौनसार-बावर के रीति-रिवाज और परंपराएं भी काफी अलग हैं।

Chanakya Niti: इन मर्दो से महिलाएं कभी नहीं होती है नाराज, लंबे समय तक चलता है लव रिलेशन


यहां होने वाले विवाह की चर्चा देशभर में होती है और इससे समाज को सकारात्‍मक संदेश भी मिलता है। यहां होने वाले विवाह में दूल्‍हे वाले नहीं बक्लि दुल्‍हन वाले बराती होते हैं। इसी तरह परंपरा हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी देखने को मिलती है।


दुल्‍हन सज धज कर बरात के साथ दूल्‍हे के घर पहुंचती है। वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी कई इलाकों में जारी है।


इस दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर नाचते-गाते बराती दुल्‍हन को लेकर दूल्हे के घर पहुंचते हैं। विवाह के अवसर पर यहां लोकगीत मेशाक, जेठा, पटेबाजी. सारनदी टांडा आदि पर लोग खूब झूमते हैं।


दूल्‍के के घर पर ही पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी की सभी रस्में होती हैं। अगले दिन दुल्हन अपने पति के घर में ही रुक जाती है और बरात लौट आती है।


जौनसार बावर क्षेत्र की बोली में विवाह को जोजोड़ा कहा जाता है। जिसका अर्थ है- जो जोड़ा उस भगवान ने बनाया। वहीं बरातियों को जोजोड़िये कहते हैं।


विवाह के दिन दुल्हन पक्ष के लोग ढोल-नगाड़ों के साथ दूल्हे के घर बरात लेकर पहुंचते हैं। यहां उनके स्वागत में पकवानों का प्रबंध किया जाता है।


जौनसार-बावर क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर
गढ़वाल मंडल के देहरादून जिले का जौनसार-बावर क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। यहां सालभर अच्‍छी संख्‍या में पर्यटकों की आवाजाही लगी रहती है।


पर्यटक यहां के वातावरण के साथ-साथ यहां की लोक संस्‍कृति से भी काफी प्रभावित होते हैं। सर्दियों के मौसम में यहां अच्‍छी बर्फबारी होती है। जिसे देखने के लिए देशभर से पर्यटक यहां पहुंचते हैं।