DA Hike : महंगाई भत्ते को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी, कब होगा एलान
DA Hike : एक करोड़ 20 लाख कर्मचारियों को फिलहाल नए वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार है। उससे भी पहले कर्मचारियों के लिए जनवरी 2026 का महंगाई भत्ता काफी महत्वपूर्ण है। इसको लेकर रिपोर्ट सामने आई है कि महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है और सैलरी में कितना इजाफा हो सकता है। चलिए जानते हैं महंगाई भत्ते के महत्वपूर्ण आंकड़ों के बारे में-
HR Breaking News (DA Hike Latest Update) महंगाई भत्ता कर्मचारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ता तय किया जाता है। हर साल दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है। फिलहाल कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत बेस ईयर (DA Hike Base Year) 2016 के अनुसार महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। 1 जनवरी 2026 से वैसे तो आठवें वेतन आयोग का कार्यकाल शुरू होने का समय है, लेकिन फिलहाल सातवें वेतन आयोग के तहत ही महंगाई भत्ता बढ़ाकर ही कर्मचारियों को सैलरी में इजाफे का लाभ दिया जाएगा।
प्रतिवर्ष दो बार बढ़ाया जाता है महंगाई भत्ता
कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA Hike in Year) में प्रतिवर्ष दो बार बढ़ोतरी की जाती है। पहला महंगाई भत्ता जनवरी से लेकर जून तक लागू रहता है, जबकि दूसरा महंगाई भत्ता जुलाई से लेकर दिसंबर तक लागू रहता है। सरकार की तरफ से हर 10 साल में वेतन आयोग का गठन करके कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय की जाती है।
उसके बाद कर्मचारियों को हर 6 महीने बाद महंगाई भत्ते (DA Hike Time Period) के अनुसार सैलरी बढ़ोतरी का लाभ दिया जाता है, हालांकि कर्मचारी मांग कर रहे हैं कि इसे या तो हर महीने बढ़ाया जाए या फिर प्रति तीन महीने में महंगाई भत्ते को बढ़ाया जाना चाहिए।
इस बार कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
जनवरी 2026 के महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी (DA Hike New Update) का समय आ चुका है। फिलहाल होली से पहले कर्मचारी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे थे। परंतु, ऐसा नहीं हो सका। जबकि दिसंबर 2025 तक के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े सामने आ चुके हैं। इन्हीं, आंकड़ों के आधार पर बताया जाता है कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है।
सरकार महंगाई भत्ते को राउंड फिगर (DA Hike in Round Figure) में ही बढ़ाती है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आंकड़ों के अनुसार इस बार मात्र दो प्रतिशत ही महंगाई भत्ता बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, कर्मचारी इससे ज्यादा बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों की मांग तो महंगाई भत्ते को बेसिक सैलरी में मर्ज करने की भी है लेकिन सरकार की तरफ से अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। सरकार की तरफ से साफ-साफ इनकार कर दिया गया है।
कितनी बढ़ सकती है सैलरी
कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ता है तो 58% से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike for Employees) कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के अनुसार होती है। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹20000 है और दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है तो उसकी ग्रोस सैलरी (Employees Gross Salary) में 2% महंगाई भत्ता बढ़ाने पर ₹400 प्रति महीना का इजाफा हो जाएगा।
कर्मचारियों को दिया जाएगा एरियर
महंगाई भत्ते के मामले में अमूमन यही होता है कि सरकार की तरफ से दो-तीन महीने देरी से इसका ऐलान किया जाता है। अगर देरी से ऐलान होता है तो कर्मचारियों को लाभ भी देरी से ही मिलता है। कर्मचारियों को देरी के बदले में जितने महीने भी लेट होता है उसका एरियर (arrear for DA) दिया जाता है। जिससे इस बार भी कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी के महंगाई भत्ते का एरियर दिया जा सकता है और मार्च की सैलरी के साथ महंगाई भत्ता बढ़कर आ सकता है। हालांकि इस पर अभी कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है।
