home page

DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ौतरी के साथ इतनी होगी सैलरी

DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते पर बड़ा अपडेट सामने आया है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% बढ़ोतरी के साथ सैलरी में तगड़ी बढ़ोतरी मिलेगी। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बहुत आवश्यक है। यह कर्मचारियों को उनकी वास्तविक सैलरी दिलाएगा। 

 | 
DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ौतरी के साथ इतनी होगी सैलरी

HR Breaking News (DA Hike) केंद्रीय कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत अंतिम महंगाई भत्ता मिलने जा रहा है। जुलाई 2025 आने को है और जुलाई 2025 से ही नए महंगाई भत्ता लागू किया जाना है।

 

नए महंगाई भत्ते में केंद्रीय कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी से तगड़ा लाभ मिलने वाला है। इसको लेकर कुछ आंकड़े भी सामने आए हैं। आईए जानते हैं कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी। 

 

कब बढ़ा था आखिरी महंगाई भत्ता


कर्मचारियों के लिए आखिरी महंगाई भत्ता जनवरी 2025 से लागू है। इसमें कर्मचारियों को बेसिक सैलरी पर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता है। कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले इसका एलान किया जा सकता है।

इसमें कर्मचारियों को 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी दी गई थी। इसके बाद कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा हुआ था। हालांकि यह कर्मचारियों की उम्मीद के अनुसार नहीं था। 

पॉजिटिव मिल रहे साइन


कर्मचारियों के लिए फिर से खुशखबरी आ रही है। पेंशनभोगियों और कर्मचारियों को जुलाई 2025 में होने वाले महंगाई भत्ते का इंतजार है। इसको लेकर कर्मचारियों के लिए पॉजिटिव साइन आ रहे हैं। महंगाई के दौर में कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (dearness allowance) से बहुत उम्मीदे हैं। इससे कर्मचारियों पर महंगाई का कम बोझ पड़े। 

महंगाई भत्ते में होगी बढ़ोतरी
 

जुलाई 2025 के महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। कर्मचारियों की पेंशन में भी इससे बढ़ोतरी होगी। अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़े अभी तक आधे आए हैं।

ये ट्रेंड महंगाई भत्ते (dearness allowance update) में बढ़ोतरी का संकेत दे रहे हैं। वहीं अभी पूरे आंकड़े नहीं आए हैं, जिस कारण कन्फर्म घोषणा नहीं हो सकी है।  

कैसे तय होता है महंगाई भत्ता
 

महंगाई भत्ते को कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के आधार पर तय किया जाता है। हर छह माह में सरकार महंगाई भत्ता संसोधित करती है। एआईसीपीआई इंडेक्स हर महिने आंकड़े जारी करता है।

इन आंकड़ों के आधार पर महंगाई का पता चलता है। अब जनवरी से जून तक के आंकड़े आने हैं, जिसके बाद जुलाई 2025 से महंगाई भत्ता लागू (2025 dearness allowance) होगा। जनवरी से जून की समीक्षा पर जुलाई में महंगाई भत्ता लागू होता है।  

पिछले 3 महंगाई भत्तों में हुई बढ़ोतरी
 

सरकार की ओर से हर छह माह में संसोधन लागू होता है। पिछले 3 महंगाई भत्तों के संसोधन में महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत पर पहुंच गया है। जनवरी का डीए 2 प्रतिशत बढ़ा था। यह पहले 53 प्रतिशत पर था। जुलाई का डीए (dearness allowance hike) तीन प्रतिशत बढ़ा था।

उससे पहले ये आंकड़ा 50 प्रतिशत पर था। वहीं जनवरी का डीए 4 प्रतिशत बढ़ा था, जिसके बाद ये 46 से 50 प्रतिशत पर पहुंच गया था। मार्च 2024 में इसकी घोषणा हुई थी। 

कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता
 

महंगाई भत्ते को बढ़ौतरी के लिए अप्रैल तक के एआईसीपीआई के आंकड़े आए हैं। इसके बाद बाकी आंकड़े आने पर कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ौतरी की जाएगी। जुलाई 2025 तक 3 से 4 प्रतिशत डीए बढ़ (DA Hike) सकता है। इसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58 से 59 प्रतिशत हो जाएगा। 

कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा
 

महंगाई भत्ता बढ़ता है तो निश्चित तौर पर पेंशनभोगियों और कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी होगी। उदाहरण के लिए लें तो कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18 हजार रुपये है। इस पर कर्मचारियों को 58 प्रतिशत डीए (dearness allowance) मिलेगा तो 540 रुपये का इजाफा होगा।

वहीं 59 प्रतिशत डीए मिलेगा तो 4 प्रतिशत की बढ़ौतरी के साथ कर्मचारियों की सैलरी में 720 रुपये प्रति महीना बढ़ जाएंगे। वहीं सालाना कर्मचारियों की सैलरी में 8640 रुपये का इजाफा हो सकता है।

News Hub