home page

DA Hike July 2025 : केंद्रीय कर्मचारियों की मौज, डीए में होगी तगड़ी बढ़ौतरी

DA Hike 2025 : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने उनकी मौज कर दी है, अब लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के डीए (Dearness Allowance) में तगड़ी बढ़ौतरी की जाएगी। इससे कर्मचारियों के वेतन पर भी असर पड़ेगा और महंगाई से लड़ने में मदद मिलेगी। आइये जानते हैं केंद्रीय कर्मचारियों को इस बार कितनी डीए बढ़ौतरी मिलेगी।

 | 
DA Hike July 2025 : केंद्रीय कर्मचारियों की मौज, डीए में होगी तगड़ी बढ़ौतरी

HR Breaking News :  (DA Hike) लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को इस साल की दूसरी डीए बढ़ौतरी का बेसब्री से इंतजार है। इसी पर हाल ही में बड़ा अपडेट आया है। अब कर्मचारियों (central govt employees) के महंगाई भत्ते में सरकार की ओर से तगड़ी बढ़ौतरी की जाएगी, जिसका फायदा कर्मचारियों के साथ साथ पेंशनर्स को भी मिलेगा। इससे पहले सरकार जनवरी से लेकर जून तक का महंगाई भत्ता (DA hike 2025) पहले ही बढ़ा चुकी है। खबर में विस्तार से जानिये डीए से जुड़े इस अपडेट के बारे में।


इतने प्रतिशत होगी डीए में बढ़ौतरी-


केंद्र सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डीए व डीआर (DA/DR hike) में बढ़ौतरी कर सकती है। इस बार DA बढ़ोतरी का आंकड़ा 4 प्रतिशत तक हो सकता है। इससे 18 हजार बेसिक सैलरी (basic salary hike) पाने वाले कर्मचारी को हर माह 720 रुपये और ज्यादा मिलेंगे। इस हिसाब से इससे ज्यादा मूल वेतन पाने वाले कर्मचारियों को और अधिक लाभ मिलेगा। पेंशनर्स का डीआर (dearness allowance) बढ़ने से उनको भी फायदा मिलेगा।


बढ़कर इतना हो जाएगा कुल डीए-


इस समय केंद्रीय कर्मचारियों को 55 प्रतिशत डीए (DA latest update) मिल रहा है। दिसंबर 2024 तक कर्मचारियों का डीए 53 प्रतिशत था, जो जनवरी से जून 2025 के लिए 2 प्रतिशत की डीए बढ़ौतरी (DA hike 2025)  मिलने के बाद 55 प्रतिशत हो गया है। अब यह जुलाई 2025 से लेकर दिसंबर 2025 तक की 4 प्रतिशत डीए बढ़ौतरी (DA hike latest news) के बाद 59 प्रतिशत हो सकता है। 

डीए को किया जाएगा बेसिक सैलरी में मर्ज-


साल 2026 के जनवरी माह से कर्मचारियों के डीए (DA news)  को बेसिक सैलरी में भी मर्ज किया जा सकता है। इसका एक तो यह कारण है कि नए साल में जनवरी से 8वां वेतन आयोग (8th pay commission) लागू हो सकता है और दूसरा कारण यह भी है कि सरकार 50 प्रतिशत से डीए अधिक हो जाने पर इसे बेसिक सैलरी में मर्ज (DA merger) करने का निर्णय ले सकती है। कुछ एक्सपर्ट्स तो मान रहे हैं कि पूरे 59 प्रतिशत डीए को ही मर्ज किया जाएगा तो कुछ का कहना है कि केवल 50 प्रतिशत से ऊपर के डीए (DA update) को ही मर्ज किया जाएगा।

डीए देने में देरी होने पर कर्मचारियों को मिलेगा एरियर-


डीए और डीआर (DA/DR hike 2025) बढ़ने का फायदा लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को होगा। यह डीए बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू मानी जाएगी, इसकी घोषणा नवंबर तक किए जाने की उम्मीद है। जब भी यह डीए बढ़ौतरी की राशि खाते में आएगी तो इसका एरियर (DA arrears) दिया जाएगा। हालांकि सरकार की ओर से अगली डीए बढ़ौतरी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

जानिये क्या कहता है AICPI का आंकड़ा-


जब भी सरकार की ओर से DA (dearness allowance hike) बढ़ाया जाता है तो उससे पहले 6 माह का AICPI इंडेक्स का आंकड़ा देखा जाता है। इसी के आधार पर तय होता है कितने प्रतिशत की डीए बढ़ौतरी होगी। ये आंकड़े श्रम मंत्रालय (Ministry of Labor) जारी करता है।  अभी तक मई तक के आंकड़े आए हैं, इसके अनुसार मई का AICPI का आंकड़ा 144 प्वाइंट का है। इससे पहले अप्रैल में यह 143.5 प्वाइंट था। अगर जून में भी यह आंकड़ा बढ़ता है तो केंद्रीय कर्मचारियों के डीए (Govt update on DA) में 4 प्रतिशत की डीए बढ़ौतरी तय मानी जा रही है।