Extramarital affair : इश्क में पागल महिला पति और बच्चो को छोड़ प्रेमी संग हुई नो दो ग्यारह, फिर लवर ने खेला खेल
शादी के बाद महिला किसी गैर मर्द के प्यार में पागल हो गयी और उसके साथ पूरा जीवन बिताने के लिए महिला ने बड़ा फैसला लिया | एक रात वो अपने बच्चों और पति को छोड़ कर उसके साथ भाग गयी और फिर लवर ने उसके साथ ऐसा खेल खेला जो उसे पूरी उम्र याद रहेगा
HR Breaking News, New Delhi : मुंबई में काम करने गए युवक की शादीशुदा महिला से जान पहचान हो गई। ऐश आराम की जिंदगी बिताने का झांसा देकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। कुछ दिन पहले दोनों वहां से भागकर दिल्ली पहुंच गए। एक सप्ताह पहले प्रेमी चुपके से गांव चला आया। जानकारी कर महिला ने प्रेमी के घर पहुंच कर हंगामा काटा। इससे पहले आरोपी घर से निकल गया। महिला शादी की जिद पर कई दिन से युवक के घर डेरा जमाए हुए है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Gorakhpur news : आधी रात को भाभी से मिलने आया वर्दी वाला लवर, देवर ने देखा तो हो गया हंगामा
पूरनपुर के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक पिछले साल मुंबई में काम करने गया था। इसी बीच बिहार के सीतामढ़ी क्षेत्र की रहने वाली एक शादीशुदा महिला से प्रेम-प्रसंग हो गया। युवक ने खुद का पांच मंजिल घर और ऐश आराम की जिंदगी बिताने का लालच देकर उसे अपने झांसे में फंसा लिया। कुछ दिन पहले विवाहिता अपने पति और बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ दिल्ली आ गई। यहां दोनों किराए का कमरा लेकर रहने लगे।
एक पखवाड़ा पहले प्रेमी बिना बताए गांव आ गया। उसने अपना नंबर भी स्विच ऑफ कर लिया। परेशान महिला ने प्रेमी के बारे में जानकारी जुटाई। युवक का आधार कार्ड मिलने के बाद महिला पांच पहले सेहरामऊ क्षेत्र में पहुंच गई। नाम पता पूछने के बाद घर पहुंची महिला ने प्रेमी के न मिलने पर जमकर हंगामा काटा।
Gorakhpur news : आधी रात को भाभी से मिलने आया वर्दी वाला लवर, देवर ने देखा तो हो गया हंगामा
महिला को वापस भेजने के लिए युवक के परिजन उसे समझा रहे हैं लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है। महिला के पहुंचने के बाद से प्रेमी घर से फरार है। सोमवार को थाने में कुछ पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे थे। सेहरामऊ थाना प्रभारी रूपा बिष्ट ने बताया मामला संज्ञान में है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस कर्मियों के पहुंचने की जानकारी नहीं है।