home page

NCR : गुरुग्राम के 10 लाख लोगों को लिए आई खुशखबरी, अब इन 27 कॉलोनियों में मिलेगी हर सुविधा

NCR :  गुरुग्राम के दस लाख लोगों को लिए बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल आपको बता दें कि गुरुग्राम में नियमित हुईं 27 कॉलोनियों में विकास कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। इसके लिए करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से काम कराने का खाका तैयार कर लिया गया है। इस रिपोर्ट से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़े। 

 | 
NCR : गुरुग्राम के 10 लाख लोगों को लिए आई खुशखबरी, अब इन 27 कॉलोनियों में मिलेगी हर सुविधा

HR Breaking News, Digital Desk-  गुरुग्राम में नियमित हुईं 27 कॉलोनियों में विकास कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। इसके लिए करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से काम कराने का खाका तैयार कर लिया गया है। इससे इन कॉलोनियों में रहने वाले दस लाख से अधिक लोगों को मूलभूत सुविधाएं (Basic Facilities) मिलनी शुरू हो जाएंगी। इन कॉलोनियों में विकास कार्य करवाने के लिए 75 प्रतिशत कार्यों के एस्टीमेट तैयार किए जा चुके हैं। निगम के एस्टीमेट पर शुक्रवार को चंडीगढ़ में हुई समीक्षा बैठक में मुहर लग गई।

नगर निगम की तरफ से 103 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए सर्वे करवाया गया था। सर्वे पूरा करके फरवरी 2023 में मुख्यालय को इनका प्रस्ताव भेज दिया गया था। वित्त वर्ष 2023-24 में मुख्यालय की जोर जिले की 30 कॉलोनियों को नियमित किया जा चुका है। इसमें 19 कॉलोनियां नगर निगम गुरुग्राम (gurugram) के दायरे में आती हैं। वहीं आठ कॉलोनियां फर्रुखनगर नगर परिषद और तीन कॉलोनियां पटौदी नगर परिषद की शामिल हैं। पटौदी नगर परिषद ने अपनी कॉलोनियों को लेकर कोई एस्टीमेट तैयार नहीं किया है।

50 से ज्यादा एस्टीमेट तैयार -

नगर निगम की ओर से नियमित हुई कॉलोनियों में विकास कार्य करवाने के लिए 50 से ज्यादा एस्टीमेट तैयार किए गए हैं। इसमें से नगर निगम गुरुग्राम द्वारा 15 एस्टीमेट तैयार कि जा रहे हैं, 18 विकास कार्यों के लिए पहले से ही तैयार किए जा चुके हैं। इनमें से आठ कार्यों को प्रशानिक अनुमति मिल चुकी है और चार कार्य निजी एजेंसियों को अलॉट किए जा चुके हैं। निगम की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से तीन विकास कार्य पूरे भी किए जा चुके हैं। वहीं फर्रुखनगर ने आठ कॉलोनियों के लिए 24 एस्टीमेट तैयार किए हैं। यहां 15 करोड़ से विकास कार्य होंगे, जबकि गुरुग्राम की 19 कॉलोनियों में 25 करोड़ के एस्टीमेट तैयार किए गए हैं।

विकास शुल्क देना जमा-

अब लोगों को निकायों में विकास शुल्क जमा कराना होगा। पहले यह कॉलोनियां अवैध होने के कारण सड़क निर्माण, पेयजल कनेक्शन के कार्य नहीं किए जा सकते थे, लेकिन अब लोगों को कलेक्टर रेट की पांच फीसदी राशि निगम में विकास शुल्क के नाम पर जमा करवानी होगी।

ये सुविधाएं मिलेंगी-

नियमित हुईं इन कॉलोनियों में रहने वाले दस लाख से ज्यादा लोगों को निगम की तरफ से विभिन्न प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। अब इन कॉलोनियों में निगम की तरफ से पहले पानी की लाइन, सीवर लाइन, सड़कें, स्ट्रीट लाइटें, पार्क विकसित किए जाएंगे।

ये कॉलोनियों हुईं नियमित-

जिन अवैध कॉलोनियों को नियमित किया गया है उनमें- गुरुग्राम की न्यू पालम विहार फेज एक और दो, शंकर विहार और टेकचंद कॉलोनी (टेकचंद नगर एक्सटेंशन और शहीद भगत सिंह एंकलेव) भोंडसी की वाटिका कुंज एक्सटेंशन, शांति कुंज, कृष्णा कुंज, श्रीराम एन्क्लेव (गोवर्धन कुंज), राजेंद्र पार्क, अनाम कॉलोनी बी-22, पटौदी में आनंदपुर आश्रम कॉलोनी, धुनेला में कॉलोनी सी-4 शामिल है। इसके अलावा फर्रुखनगर की जाट कॉलोनी ए-21 ए, 21 बी मारुति कॉलोनी आदि।

गुरुग्राम नगर निगम के निगमायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने कहा, ''नियमित हुई कॉलोनियों में विकाय कार्य करवाने के लिए लगभग एस्टीमेट तैयार हो गए हैं। जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी करके लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।''