UP News : नोयडा की तर्ज पर यूपी में बसाया जाएगा नया शहर, 38 गांवों की जमीन अधिग्रहण के लिए काम शुरू
UP New City : उत्तर प्रदेश में अब एक और नया शहर बसाया जाएगा। नोयडा की तर्ज पर बसाए जाने वाले इस शहर (new city in UP) में कई आधुनिक सुविधाएं लोगों को मिलेंगी। इस शहर के लिए 38 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए काम शुरू हो गया है, आइये जानते हैं इससे जुड़ी पूरी डिटेल।
HR Breaking News : (UP News)। उत्तर प्रदेश के कई शहर देश ही नहीं, दुनिया के नक्शे पर छा चुके हैं। इन शहरों की कई खासियतें हैं, जिनमें नोयडा (noida news) का नाम भी सबसे ऊपर आता है। अब उत्तर प्रदेश (UP news) में नोयडा की तर्ज पर एक और नया शहर बनाया जाएगा। इसके लिए 38 गांवों की जमीन का अधिग्रहण होगा, इस कारण जमीन के रेट हाई होने से भू मालिकों की मौज हो जाएगी। इसे लेकर प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं।
इस क्षेत्र में बसेगा नया शहर -
सरकार के प्रयासों को सिरे चढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश में अब न्यू आगरा शहर विकसित किया जाएगा। इसे लेकर यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority news) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस नए शहर (Yamuna Authority new city plan) में कई आधुनिक सुविधाएं लोगों को मिल सकेंगी व इस शहर का विकास हरियाली सहित खास थीम पर किया जाएगा। अन्य शहरों से इसकी कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी।
लोगों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं-
यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 12 हजार एकड़ में उत्तर प्रदेश सरकार नया शहर बसाने का प्लान कर रही है। ग्रेटर नोयडा (Greater Noida News) से आगरा तक जाने वाले यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) के किनारे इस शहर को यमुना प्राधिकरण जल्द विकसित करने के प्रयास में है। इसे न्यू आगरा अर्बन सेंटर (New Agra Urban Center) के रूप में तैयार किया जाएगा। यहां पर लोगों को तमाम आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
सर्वे का काम शुरू -
इस नए शहर (new agra city) को विकसित करने के लिए सर्वे का काम एक कंपनी की ओर से शुरू कर दिया गया है। सर्वे के बाद यमुना प्राधिकरण इस शहर के लिए 38 गांवों की जमीन अधिग्रहण (land acquisition for new Agra) का कार्य भी शुरू कर देगा। जिन 38 गांवों की जमीन इस शहर के लिए चिह्नित की गई है, उन जमीनों के मालिकों को अच्छा खासा मुआवजा मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय स्तर पर भी तैयारी आरंभ -
न्यू आगरा शहर (new Agra city in UP) बसाने को लेकर क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी भी अपने स्तर पर हर प्रक्रिया व कार्रवाई को समय पर निपटाने की कोशिश में लगे हैं। आगरा के पास चिह्नित क्षेत्र में यह नया शहर बसेगा, जहां एक्सप्रेसवे (UP expressway) होने के कारण इस शहर के विकास को गति मिलेगी। अच्छी कनेक्टिविटी होने के कारण इस शहर का विकास जल्द हो सकेगा। यह एक्सप्रेसवे इस शहर के बसने के बाद भी विकास और अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाएगा।
नए शहर में खास तरह की होगी मार्केट-
इस नए शहर (new agra city) में को हरियाली को ध्यान में रखते हुए हरा भरा बनाया जाएगा। इस शहर की मार्केट को अलग रूप देने के लिए यहां छोटी-छोटी टाउनशिप बनाई जाएगी। लोगों को यहां स्मारक, हॉलीवुड और बॉलीवुड की झलक भी देखने को मिल सकेगी। यह नया शहर (new agra city) प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देगा और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।
सुधरेगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था -
न्यू आगरा अर्बन सेंटर (new agra urban center) के विकसित होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे उत्तर प्रदेश में नौकरियों के द्वार खुलेंगे और राजस्व बढ़ने से अर्थव्यवस्था भी सुधरेगी। अगर प्लान समय पर सिरे चढ़ा तो न्यू आगरा (new agra kaha bnega) को जल्द ही बसाया जाएगा, इसके बाद इस क्षेत्र का पूरा नजारा ही बदल जाएगा।
