home page

UP News : उत्तर प्रदेश में नई खुशखबरी, पेंडिंग फ्लाईओवर को मिली मंजूरी, 161 करोड़ रुपये से इन इलाकों को होगा लाभ

flyover in UP :उत्तर प्रदेश में प्रगति कार्य लगतार रफ्तार पकड़ रहा है। अब यहां पर एक और पेंडिंग फ्लाईओवर को पूरा करने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस परियोजना (New Flyover  Project) को पूरा करने के लिए सरकार ने 161 करोड़ रुपये की लागत को तैयार कर लिया है। आइए जानते हैं इसकी वजह से किन इलाकों को सबसे ज्यादा लाभ होगा।

 | 
UP News : उत्तर प्रदेश में नई खुशखबरी, पेंडिंग फ्लाईओवर को मिली मंजूरी, 161 करोड़ रुपये से इन इलाकों को होगा लाभ

HR Breaking News (Pending flyover Project) उत्तर प्रदेश में अब पेंडिंग फ्लाईओवर का काम अब पूरा होने वाला है। इसको सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। फ्लाईओवर (flyover Project) के बनने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ होगा और रोजगार के भी नए नए मौके मिलने वाले हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस फ्लाईओवर के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। खबर में जानिये इस बारे में।

 


नए सिरे से होगा काम 

 

राजधानी लखनऊ में तेलीबाग चौराहे पर तीन साल से लंबित उपरिगामी पुल (flyover Project) परियोजना अब गति पकड़ने जा रही है। लगभग 15 दिन पहले शासन के निर्देश पर सेतु निगम ने नए सिरे से सर्वे कराकर 161 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। हालांकि, अभी कार्ययोजना में प्रस्ताव को शामिल किया जाना बाकी है, लेकिन शासन की हरी झंडी (flyover Project in UP) मिल चुकी है। अब निर्माण में किसी तरह की अड़चन की उम्मीद नहीं है।

अधिकारियों ने दी जानकारी 

इस प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारियों ने बताया कि साल 2023 में ही यहां जाम की परेशानी को देखते हुए फ्लाईओवर निर्माण की घोषणा की जा रही थी। तब हुए सर्वे में इसकी लागत लगभग 145 करोड़ रुपये की रहने वाली थी। सेतु निगम का मानना है कि रोजाना (UP News) यहां से छोटे-बड़े मिलाकर लगभग एक लाख वाहन गुजरते हैं, इसमें एसजी पीजीआई के मरीजों को ले जाने वाले वाहन को भी शामिल किया गया हैं, जोकि अक्सर जाम में फंस जाते हैं।

छह सड़कों को किया जाएगा कनेक्ट 

इस फ्लाईओवर को तेलीबाग चौराहा आलमबाग, कैंट और वृंदावन कॉलोनी सहित छह प्रमुख सड़कों के साथ मिलाया जाएगा। यही वजह है कि सुबह से लेकर देर रात तक यहां यातायात का भारी दबाव बना रहता है। लेकिन फ्लाईओवर (flyover in UP) के बनने की वजह से ये परेशानी कम होगी।

इनको होगा सबसे ज्यादा लाभ 

फ्लाईओवर के बन जाने के बाद रायबरेली रोड, आलमबाग रोड, छावनी क्षेत्र, वृंदावन योजना (सेक्टर-5 से 22) और एसजी पीजीआई अस्पताल तक आने-जाने वाले लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलने वाली है। आगरा एक्सप्रेसवे (Agra Expressway) और कानपुर से आने-जाने वाले वाहनों से लगने वाला दबाव भी कम होता नजर आ रहा है। इसके अलावा, लखनऊ कैंट से रायबरेली रोड और आलमबाग वीआईपी रोड से शहीद पथ तक आवागमन सुगम होने वाला है।


फ्लाईओवर की ये हैं खासियत 

  • इस फ्लाईओवर की लंबाई 850 मीटर तक की रहने वाली है।
  • फ्लाईओवर (flyover) को बनाने में 161 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
  • पीजीआई की ओर इसकी लंबाई 60 मीटर तक की रहेगी।