लोन नहीं भरने वालों को अब बैंक नहीं कर पाएंगे परेशान, RBI ने जारी की महत्वपूर्ण गाइडलाइन
RBI rules for loan repayment : बैंकों से आज के समय में करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं। बैंक उपभोक्ताओं को आजकल बड़ी आसानी से लोन मुहैया करवा देते हैं। वहीं, लोगों को भी कभी मकान, तो कभी कार तो कभी अन्य काम के लिए मजबूरी में बैंक का रुख लोन के लिए करना पड़ता है। वहीं, कई बार ऐसी मजबूरी आन पड़ती है कि हम लोन को चुकता नहीं कर पाते। यहां, कई बार बैंक लोन वसूलने के लिए परेशान कर देते हैं। लेकिन, आपको घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक (reserve Bank of India) ने उपभोक्ताओं के अधिकारों को बयां करते हुए गाइडलाइन जारी की है।
Hr Breaking News (reserve Bank of India rules for loan) : बैंक से लोन लेने के बाद अकसर ऐसा होता है कि ग्राहक लोन को नहीं चुका पाता। आपने भी कोई लोन लिया है और आप भी भुगतान नहीं कर पा रहे हो तो आपको बैंक से दी जाने वाली परेशानियों से डरने की जरूरत नहीं है।
भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइन (RBI guidlines) के अनुसार आप बैंक के परेशान करने वाले व्यवहार से बच सकते हैं। यहां तक की पेनल्टी तक ले सकते हैं।
नहीं परेशान कर सकता बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (reserve Bank of India) की गाइडलाइन के अनुसार बैंक उपभोक्ता को लोन वसूलने के लिए फिजुल में परेशान नहीं कर सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI Customer rights) ने उपभोक्ताओं के लिए कुछ नियम बनाए हैं, जो उनके अधिकारों को उल्लेखित करते हैं। इन अधिकारों के बारे में उपभोक्ता को पता होना चाहिए।
ये भी जानें : सिबिल स्कोर को लेकर बदले नियम, RBI गवर्नर ने किया ऐलान
लोन लेने वाले जरूर जान लें नियम
बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर बैंक से लोन लेना हो, ये सब आरबीआई के नियमों के तहत चलते हैं। आरबीआई उपभोक्ताओं के अधिकारों (RBI Customer rights) को भी सुनिश्चित करता है। आपको इन नियमों का नहीं पता है तो आप भी आरबीआई के नियमों को जरूर जान लें। आप न भरने के बाद भी कई अधिकारों का प्रयोग कर सकते हैं। हम जरूरतों के लिए लोन लेते हैं और मजबूरी नहीं भर पाते तो बैंक के पास आपको परेशान करने का कोई अधिकार नहीं है।
बैंक ने किया परेशान तो ऐसे होगा समाधान
लोन एक बड़ी आर्थिक जिम्मेदारी है। लोन लेते हैं तो ईएमआई (EMI) भी भरनी होती है। लेकिन जब लोन नहीं भर पाते तो बैंक कॉल मैसेज करना शुरू कर देता है। फिर भी लोन नहीं भर पाते तो कई बार लोन वसूलने वाले डराना धमकाना शुरू कर देते हैं। आपके साथ ऐसा होता है तो आप आरबीआई के नियमों (RBI loan recovery rules) का पालन करें और अपने अधिकारों का प्रयोग करें। ऐसी स्थिति में उपभोक्ता पुलिस को शिकायत करके बैंक से पेनल्टी भी वसूल कर सकता है।
ये भी जानें : DA Hike Update : लग गया पता, केंद्रीय कर्मचारियों का इतना बढ़ेगा महंगाई भत्ता
कब कर सकते हैं शिकायत
वैसे तो बैंक को लोन वसूलने का अधिकार आरबीआई ही देता है। लेकिन आरबीआई के नियम होते (RBI Customer loan rights) हैं, जिनके अनुसार ही लोन वसूली की जा सकती है। लोन नहीं भरने वाले को फोन सुबह सात से शाम सात बजे तक ही किया जा सकता है। वहीं उपभोक्ता के घर जाना है तो भी सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक ही जा सकते हैं। अगर इससे आगे पीछे किसी समय पर बैंक रिपरंजेटिव आपके घर आता है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं।
EMI बाउंस होने पर इतने दिन का मिलता है समय
बैकों के अंदर लोन वसूल करने के लिए नियम बने होते हैं। किसी की किस्त बाउंस (EMI bounce) होने पर 90 दिन का समय होता है। उसके बाद बैंक नोटिस भेजता है। फिर रुपये जमा करने के लिए 60 दिन का समय मिलता है। फिर भी कोई रुपये जमा नहीं करता है तो बैंक नीलामी का कदम उठा सकता है।
ये सब प्रक्रिया के तहत चलता है। लेकिन आरबीआई (RBI Customer rights) के नियमों से बाहर जाकर कोई बैंक कर्मचारी या अधिकारी उपभोक्ता से बदसलूकी नहीं कर सकता है।