home page

सोने और चांदी में तगड़ी गिरावट, MCX-IBJA पर इस भाव हुआ सोना

Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में इस साल काफी ज्यादा इजाफा देखने को मिला है। सोने और चांदी की कीमतों में बीते कई दिनों से लगातार उतार चढ़ाव भी चला हुआ है। आज 16 अक्टूबर के दिन सोने और चांदी की कीमतों में एक बार गिरावट देखने को मिली है जिसे खरीदारों के चेहरे पर खुशी नजर आई है। आइए खबर में जानते हैं एमसीएक्स और IBJA पर क्या है सोने के ताजा भाव।
 | 
सोने और चांदी में तगड़ी गिरावट, MCX-IBJA पर इस भाव हुआ सोना

HR Breaking News : (Gold Rate Today) त्योहारों के इस सीजन में सोने और चांदी की मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में हर कोई सोना और चांदी खरीदने से पहले उसकी ताजा भाव के बारे में जानना पसंद करता है। वर्ष 2025 में इन दोनों कीमती धातुओं के भाव में काफी ज्यादा इजाफा देखने को मिला है। बात की जाए सराफा बाजार की तो दिल्ली के सराफा बाजार में आज 16 अक्टूबर 2025 के दिन सोने की कीमतों में मामूली गिरावट (Gold Rate Down) नजर आई है। सोना 200 रुपए सस्ता होकर 1,31,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बीतें कल के भाव की बात की जाएं तो यह 1,31,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर था। अखिल भारतीय सराफा संघ के मुताबिक, 99.9% शुद्ध सोना 1,31,800 रुपए से घटकर 1,31,600 रुपए पर आ गया।


वहीं 99.5% शुद्धता वाला सोने के भाव की बात की जाएं तो वह भी 200 रुपए टूटकर 1,31,000 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले सत्र में यह 1,31,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा था। जहां एक तरफ सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही है वहीं चांदी की कीमतों में 2,000 रुपए की तेजी दर्ज की गई। अब यह 1,84,000 रुपए प्रति किलो (सभी करों सहित) के करीब पहुंच गई है। दो दिन पहले इसने 1,85,000 रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई का स्तर छुआ था।
 

 

 

 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज -इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन पर क्या है सोने का रेट?


MCX पर सोने के भाव में एक बार फिर तेजी देखी गई। आज 16 अक्टूबर 2025 के दिन 24 कैरेट गोल्ड में 1579 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी (Gold Rate Hike) दर्ज हुई और 1,28,789 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। बुधवार को यह कीमत 1,27,210 रुपए थी। 
वहीं IBJA पर 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (24 carat gold price) 1,27,471 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गईं। पिछले दिन के मुकाबले इसमें 679 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

 

 

 

चांदी के भाव की बात की जाएं तो...


MCX पर चांदी में तेजी देखी गई। आज चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में 3683 रुपए की बढ़त देखी गई, जो बुधवार के मुकाबले 1,65,889 रुपए पर ट्रेड कर रही थी। जबकि IBJA पर चांदी ने 8300 रुपए से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज (Silver Rate Down) हुई। IBJA पर बुधवार चांदी की कीमत 1,76,464 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो आज गिरकर 1,68,083 रुपए पर आ गई।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव (Gold prices in the international market) की बात करे तो वहां भी सोना मजबूती दिखा रहा है। हाजिर सोना 1% बढ़कर 4,246.08 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर (Gold Rate High Level) है। 
सलाहकारों का कहना है कि अमेरिका में वित्तीय संकट (financial crisis in America) और बढ़ते वैश्विक तनाव के चलते निवेशक अब सुरक्षित विकल्पों जैसे सोने में पैसा (Gold Investment) लगा रहे हैं। कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी का कहना है कि, "निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (us central bank) इस साल के अंत तक ब्याज दरों में दो बार कटौती (interest rate cut) कर सकता है, जिससे सोने की मांग (Demand Of Gold) में और भी इजाफा होगा।"