Gold Price : अचानक लूढ़के सोने-चांदी के दाम, एक्सपर्ट ने निवेश पर कही ये बात
HR Breaking News (Gold Price) लोगों के बीच इन दिनों सोने-चांदी की कीमतों को लेकर खूब चर्चांए हो रही है। आज 14 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। अगर आप भी इन दिनों सोना-चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपके पास सुनहरा मौका हो सकता है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि 10 ग्राम के रेट (Rate of 10 grams) क्या चल रहे हैं।
MCX पर सोने-चांदी के भाव
जानकारो का कहना है कि लॉन्ग टर्म में कीमती धातुओं का रुख पॉजिटिव रह सकता है। अब इन दिनों पश्चिम एशिया में तनाव (tensions in west asia) बढ़ा हुआ है। जानकारों का कहना है कि मजबूत अमेरिकी डॉलर, बढ़ती बॉन्ड यील्ड और हालिया तेज उछाल के बाद मुनाफावसूली के चलते कीमती धातुओं के दाम पर भार बढ़ा है।
MCX पर अप्रैल 2026 डिलीवरी वाले सोने (Gold Rate on MCX) में लगभग 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिसके बाद ये तकरीबन 1,59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, मई डिलीवरी वाली चांदी करीब 0.7 प्रतिशत गिरकर 2,66,000 रुपये से- 2,67,000 रुपये प्रति किलोग्राम के पास ट्रेड कर रही है।
इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी के रेट
वैश्विक बाजार में कीमतों में तेजी बनी हुई हैं। इन दिनों स्पॉट गोल्ड का भाव (spot gold price)$ 5,100 प्रति औंस के ऊपर कारोबार कर रहा है, जबकि स्पॉट सिल्वर तकरीबन $85 प्रति औंस के पास बनी हुई है। इससे पता चलता है कि लंबी अवधि का रुझान में अभी मजबूती जारी रह सकती है।
एनालिस्ट का कहना है कि मजबूत डॉलर और बढ़ती बॉन्ड यील्ड के चलते सोने (Sone Ke Bhav) जैसे बिना ब्याज वाले निवेश की डिमांड में कमी आ जाती है। इसके साथ ही इन्वेस्टर्स ने हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली भी की है। बाजार में फेरबदल बढ़ने से कई इन्वेस्टर्स ने कैश जुटाने के लिए अपनी पोजिशन भी कम की है।
लॉन्ग टर्म में कैसा रहेगा सोने-चांदी का रूख
ईरान से जुड़े तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों (crude oil prices) में इजाफा हुआ है, जिससे महंगाई की चिंता बढ़ गई है। इससे यह उम्मीद लग रही है कि फेडरल रिजर्व (Federal Reserve ) जैसे केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को लॉन्ग टर्म तक हाई रह सकते हैं।
एक्सपर्ट का कहना है कि हालिया गिरावट को शॉर्ट टर्म करेक्शन माना जा सकता है। भू-राजनीतिक जोखिम, महंगाई की चिंता आदि कारणों से लॉन्ग टर्म में सोने-चांदी का रूख पॉजिटिव बना रह सकता है। हालांकि आगामी समय में सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, क्योंकि निवेशक डॉलर, ब्याज दरों और वैश्विक बाजार की स्थिति पर नजर टिकाए हुए हैं।
