home page

Gold Price : उत्तर प्रदेश के शहरों में लुढ़के सोने के दाम, अब उल्टे पैर चलने लगा सोना

Gold Price : सोने की कीमतों आए दिन उतार चढाव देखने को मिल जाता है। बता दें कि आज छोटी दिवाली के दिन सोने की कीमत में गिरावट (Gold Price Fall) दर्ज की जा रही है। वहीं चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट आई है। आइए जानते हैं यूपी में सोने और चांदी की कीमत क्या चल रही है।

 | 
Gold Price : उत्तर प्रदेश के शहरों में लुढ़के सोने के दाम, अब उल्टे पैर चलने लगा सोना

HR Breaking News (Gold Rate) देशभर में सोने की कीमत में बदलाव आ रहा है। आज सोने की कीमत में गिरावट आई है। वहीं चांदी की कीमत भी कम हुई है। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold Rate Fall) आने की वजह से आम लोगों को काफी राहत मिल रदही है। वहीं निवेशकों के बीच में परेशानी का माहौल बन गया है। खबर में जानिये आपके शहर में सोने की क्या कीमत चल रही है।

 

 

यूपी के शहरों में सोने के दाम 

  • लखनऊ में सोने की कीमत 1,27,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • नोएडा में सोने की कीमत 1,27,005 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • गाजियाबाद में सोने की कीमत (UP Gold Rate) 1,27,008 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • मेरठ में सोने की कीमत 1,27,015 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • अयोध्या में सोने की कीमत 1,27,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • गोरखपुर में सोने की कीमत (Gorakhpur gold rate) 1,27,005 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • कानपुर में सोने की कीमत 1,27,015 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • वाराणसी में सोने की कीमत 1,27,002 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • आगरा में सोने की कीमत (24K Gold Price) 1,27,007 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जानिये 22 करैट सोने का भाव 

अगर आप 22 कैरेट (22L Gold Rate) सोने की खरीदी करने पर विचार कर रहे हैं तो आपको बता दें, 22 कैरेट सोना आज 1,20,950 प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा है। छोटी दिवाली के दिन अगर आप चांदी (Silver Price today) की खरीदी करने की प्लेनिंग कर रहे हैं तो चांदी की कीमत आज 1,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।


सोने की कीमत ने लगाई छलांग

एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिकॉर्ड स्तर पर भी सेंट्रल बैंक और ईटीएफ में मजबूत खरीदारी गोल्ड की कीमतें ऊंची रहने वाली है। वहीं गोल्ड प्राइस (Gold Price Hike) 1.3 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। हालांकि, 2026 की शुरुआत तक गोल्ड रेट 1.5 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।