उत्तर प्रदेश में 2030 तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम सोने का भाव
Gold Price : सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। 2025 में सोना लगता रिकॉर्ड बना रहा है। इस साल सोने ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। साल की शुरुआत में ही सोना बहुत ज्यादा बढ़ गया है। थोड़ी सी बढ़ोतरी के बाद बीच में गिरावट भी देखने को मिली है। लगातार सोने के दामों में उतार चढ़ाव जारी है और लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि भविष्य में सोने के दाम क्या रहने वाले हैं। सोने को लेकर बड़ा अपडेट आया है कि 2030 तक सोने की कीमत कितनी हो जाएगी।
HR Breaking News (Gold Price UP) सोने ने इस साल 30% तक का रिटर्न दिया है। उत्तर प्रदेश में सोने के दाम एक बार फिर से बढ़ गए हैं। 2025 में सोने ने लगातार नए रिकॉर्ड बनाए हैं।
साल की शुरुआत से लेकर अब तक सोना 35% तक का रिटर्न दे चुका है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है।
आभूषण खरीदारों को किया कीमतों ने परेशान
सोने की कीमतों (Gold Price Today) ने आभूषण खरीदने वालों को परेशानी में डाल दिया है। इस साल के आंकड़े बताते हैं कि 2025 में आभूषण खरीद 25% गिर गई। ऐसा 16 साल बाद हुआ जबकि निवेशकों की रुचि सोने में बढ़ती जा रही है और इस साल सोना निवेशकों ने बहुत ज्यादा खरीदा है।
इस दिन एक लाख को पार कर गया था सोना
उत्तर प्रदेश में सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस साल 22 अप्रैल को जीएसटी समेत सोने की कीमत 1 लाख के पार चली गई थी। एमसीएक्स (MCX Gold Price) पर भी जून में सोना एक लाख को क्रॉस कर गया था। शुरुआत में लोग अनुमान लगा रहे थे कि सोने की कीमत भविष्य में कम हो सकती हैं, लेकिन अभी सोने में बढ़ोतरी बरकरार है।
क्यों बढ़ रही है सोने की कीमत
सोने की कीमत (Gold Price Today) बढ़ने को लेकर भी अनुमान सामने आ गए हैं। सोने की कीमत बढ़ने का मुख्य कारण अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ को माना जा रहा है। अलग-अलग देश पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ लगाए गए हैं।
इस टैरिफ वार में अमेरिका ने सब को परेशान कर दिया है। बाजारों में गिरावट के चलते निवेशकों ने सुरक्षित एसेट के चलते सोने में निवेश किया। जिससे सोने की मांग बढ़ गई और सोने के दाम लगातार बढ़ते चले गए।
क्या चल रही है उत्तर प्रदेश में सोने की कीमत
उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varansi Gold Price) सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 103460 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। इसी प्रकार राजधानी लखनऊ में तो सोने की कीमत 105055 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुकी है। 22 कैरेट सोने की कीमत 94,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है।
2030 तक कितने हो जाएंगे सोने के दाम
सोने की कीमतों (Gold Price Latest Update) में जिस कदर तेजी आ गई है तेजी लंबे समय तक नहीं रहने वाली है। ऐसा इतिहास में कभी-कभी होता है। विशेषज्ञ विकास वर्मा के अनुसार उत्तर प्रदेश में 2030 तक सोने के दाम 150000 तक पहुंच सकते हैं।
आने वाले वर्षों में सोने की कीमत में इस कदर बढ़ोतरी होने का अनुमान नहीं है, जिस कदर 2025 में हुई है। 2025 में भी एक लाख के आसपास पहुंचने के बाद सोने की कीमत ज्यादा तेजी से नहीं बढ़ रही है।
