Gold Rate : अचानक उछले सोने चांदी के भाव, ज्वैलर्स के पास जाने से पहले चेक कर लें ताजा रेट
Gold and Silver price :नए साल की शुरुआत के साथ ही सोने के दाम में लगातार तेजी बनी हुई है। पिछले तीन दिनों की तरह आज भी सोने और चांदी की कीमत में बदलाव का दौर जारी है। ऐसे में अगर आप सोने के गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं या निवेश करने की की योजना बना रहे हैं तो आपको बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी (Gold - Silver Price) की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है I
HR Breaking News - (ब्यूरो)। नए साल 2025 की शुरुआत के साथ ही सोने के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। भारतीय सर्राफा बाजार में नए साल के आगाज के साथ ही सोने-चांदी की कीमतों में उछाल जारी है। ऐसे में अगर आप आज सोने-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज निवेश से पहले एक बार ताजा रेट जरूर चैक कर लें, क्योंकि भारतीय सर्राफा बाजार में आज (Gold-Silver Price Today) सोना और चांदी की कीमतों में इजाफा देखा गया है।
सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट
ये भी पढ़ें - cheque bounce case : चेक बाउंस मामले में हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, चेक से लेनदेन करने वाले जरूर जान लें
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के दाम (gold silver rate) प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 71240 रुपये पर पहुंच गए हैं I हालांकि कल इससे कम भाव देखने को मिल रहा था I वहीं बात करें चांदी की तो कल चांदी का भाव 87167 रुपये प्रति किलो के मुकाबले 88121 रुपये प्रति किलो (Gold Rate) पर पहुंच गया।
जानिए इन शहरों में सोने का ताजा भाव (gold rate)
शहर का नाम 22 कैरेट 24 कैरेट
चेन्नई में सोने का भाव 71100 77570
मुंबई में सोने का भाव 71110 77470
दिल्ली में सोने का भाव 71240 77700
कोलकाता में सोने का भाव 71120 77570
अहमदाबाद में सोने का भाव 71140 77300
जयपुर में सोने का भाव 71150 77600
पटना में सोने का भाव 71140 77620
लखनऊ में सोने का भाव 71230 77700
गाजियाबाद में सोने का भाव 71200 77700
नोएडा में सोने का भाव 71240 77620
अयोध्या में सोने का भाव 71240 77500
गुरुग्राम में सोना का भाव 71240 77500
चंडीगढ़ में सोने का भाव 71220 77650
नोट : सोने के भाव रुपये प्रति 10 ग्राम में हैं।
ऐसे चैक करें सोने का हॉलमार्क -
हमेशा सोने की खरीददारी के समय में आपको कैरेट (sona chandi ka bhav) के सोने का हॉलमार्क जरूर चैक करना चाहिए। सभी कैरेट के हॉलमार्क का अंक अलग होता है। जैसे कि 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, वहीं, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। कैरेट गोल्ड का अर्थ है 1/24 पर्सेंट गोल्ड, गहनें बनाने में तो ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड (Gold hallmark) का यूज होता है। अगर आपके गहने 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।इससे सोने की शुद्धता पर शक नहीं रहता है।
गोल्ड हॉलमार्क से करें धोखाधड़ी से बचाव-
ये भी पढ़ें - DA merger : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी में होगा मर्ज, जानिये क्या है सरकार का मूड
22 कैरेट (22 carat gold price) गोल्ड 91.6 प्रतिशत तक शुद्ध होता है। लेकिन कुछ ज्वेलर्स अक्सर इसमें मिलावट कर 89 या 90 प्रतिशत शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर बेचने से नहीं चूकते और ग्राहक को चूना लगा दिया जाता है I इसलिए आपको हॉलमार्क के बारे में जान लेना चाहिए।
बता दें कि अगर आपके द्वारा खरीदे गए गोल्ड का हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 प्रतिशत शुद्ध है। वहीं अगर हॉलमार्क (Gold Hallmark) 585 है तो यह सोना 58.5 प्रतिशत शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 प्रतिशत तक प्योर है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 प्रतिशत खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 प्रतिशत और अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 प्रतिशत तक प्योर होता है।