home page

Gold Rate : सोना अब 1 लाख पर, 2025 के अंत तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold Rate : सोने के दाम आजकल अपने हाई लेवल पर चल रहे हैं। 23 अप्रैल से लेकर 15 मई तक सोने में मंदी रही थी, उसके बाद सोने में फिर से वो तेजी आई है कि सोना केवल सर्राफा बाजार ही नहीं, एमसीएक्स पर भी लाख को पार कर गया। सोने के दाम बढ़ने के कई कारण रहे हैं। 

 | 
Gold Rate : सोना अब 1 लाख पर, 2025 के अंत तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में इजराइल और इरान के संघर्ष के चलते अचानक से तेजी आई थी। सोना इससे लाख पर जा पहुंचा। सोने के लिए यह ऐतिहासिक आंकड़ा है।

 

अब सोने के दाम इस साल में छह महीने से भी पहले इतने बढ़ गए हैं कि लोग कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब सवाल उठता है कि 2025 के अंत तक सोने के दाम कितने होंगे। इसको लेकर अलग अलग रिपोर्ट्स भी आ गई हैं। 

 

 

इन कारणों से प्रभावित होता है सोना 


सोना एक कीमती धातु है। इसके रेट रोजाना ही पल पल चेंज होते रहते हैं। सोने के दामों को वैश्विक नीतियां, निवेशकों की रुचि, शादियों का सीजन, त्योहार, बाजार की चाल आदि चीजें प्रभावित करती हैं।

 

सोने में तेजी (Gold Rate) आने का कारण निवेशकों की मांग, जरूरत के लिए शादि विवाह में आम ग्राहकों की मांग, शुभ मुहूर्त के लिए सोने की मांग आदि कारण हो सकते हैं। 

इस साल क्यों बढ़े सोने के दाम 
 

सोने के दामों में उतार चढ़ाव का प्रमुख कारण अंतरराष्ट्रीय ट्रेड व टैरिफ वॉर है। यूएसए की ओर से अन्य देशों पर रेसिप्रोकल टैक्स लगाने का फैसला किया गया। इस वजह से इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ते चले गए।

वहीं, सोने के दाम इसके बाद गिरने शुरू हो क्योंकि इंटरनेशनल मार्केट में फिर से ट्रेड वॉर में नरमी आ गई थी। इसके बाद अनिश्चित्ता बढ़ी तो अब फिर सोना बढ़ना शुरू हो गया। 


कितने चल रहे हैं सोने के दाम 


19 जून को घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,920 रुपये  प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं, 18 जून यानी बीते कल 24 कैरेट सोने के रेट 1,00,360 रुपये  प्रति 10 ग्राम रहे थे।

24 कैरेट सोने के अलावा आज यानी 19 जून को बाजार में 22 कैरेट सोने के रेट 92,510 रुपये प्रति 10 ग्राम व 18 कैरेट सोने के रेट 75,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं, एमसीएक्स पर सोने के दाम 99,385 पर चल रहे हैं। 


सोने ने बनाए ये रिकॉर्ड


सोने के दामों ने इस साल कई रिकॉर्ड बनाए हैं। साल की शुरूआत में जिस 10 ग्राम सोने की कीमत 76 हजार के आसपास थी वह सोना सर्राफा और एमसीएक्स बाजार में एक लाख के पार जा पहुंचा। यानी सोने ने छह महीने में ही करीब 35 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

22 अप्रैल को एमसीएक्स (MCX Gold Prices) पर 99,358 रुपये पर थे। यहां से सोने के दाम 15 मई को 90890 रुपये पर पहुंच गए। अब 16 जून यानी एक महीने बाद सोना 1,01,078 रुपये प्रति दस ग्राम जा पहुंचा है। यह सोने (Sone Ke Rate) की अब तक की सबसे ऊंची कीमत है। 


2025 के अंत तक किने होंगे सोने के दाम


सोने के दामों (Gold Rate) को लेकर पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय राजनीति कारण है। इंटरनेशनल लेपर पर अगर अस्थिरता रहती है तो गोल्डमैन का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम 4500 डॉलर प्रति औंस तक जा सकते हैं। यानी की सोने के दाम 1 लाख 38 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकते हैं।

इसी प्रकार अगर सब चीजें ठीक हो जाती हैं तो जोन मिल्स के अनुसार सोने के दाम 1800 डॉलर प्रति औंस तक जा सकते हैं। यानी की सोने की कीमत 56 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास आ सकती है। 

News Hub