home page

Gold Rate : सोने के दाम गिरेंगे या और होगी बढ़ौतरी, जानिए क्या रहेंगे भविष्य में दाम

Gold Rate Updates : सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। ऐसे में निवेशकों ओर आम नागरिकों के मन में ये चिंताए बनी हुई है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम गिरेंगे या और सोने के दामों (Gold Rate Updates)में ओर भी बढ़ौतरी हो सकती है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आने वाले दिनों में सोने के दाम क्या रहने वाले हैं।

 | 
Gold Rate : सोने के दाम गिरेंगे या और होगी बढ़ौतरी, जानिए क्या रहेंगे भविष्य में दाम

HR Breaking News (Gold Rate) वैसे तो सोने में कभी भी निवेश किया जाए, लेकिन सोने ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। पिछले कुछ समय से सोने के भाव में जोरदार उछाल देखा जा रहा था, लेकिन अब सोने की तेजी रुकती सी दिख रही है।

 

 

अब हर दिन सोने की कीमतों (Sone Ke Bhav)गिरावट देखने को मिल रही है। अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि आने वाले दिनों में सोने के दाम क्या रहने वाले हैं।


  

क्यों हुआ था इतना महंगा गोल्ड


दरअसल, आपको बता दें कि कई कारणों जैसे- रूस-यूक्रेन युद्ध, अमेरिका की आर्थिक मंदी की आशंका, मध्य-पूर्व में तनाव, और दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों द्वारा भारी खरीदारी के चलते सोने की मांग और कीमतों में इजाफा हुआ था।

 

हालांकि पिछले दो सालों में सोने ने निवेशकों को बंपर रिटर्न (Gold Return)दिया है। आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर 2022 में सोने के रेट 1630 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहे थे, जो अब 3260 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गए हैं। यानी देखा जाए तो 28 महीनों में अब तक सोने (Gold Rate ike)में लगभग 100 प्रतिशत का मुनाफा हो चुका है।

 


अब क्यों गिर रहे सोने के दाम


अब सोने की कीमतों (Sone Ki Kimatein) में गिरावट कई कारणों के चलते देखी जा रही है। इन कारणों में अमेरिका में आर्थिक हालात थोड़े स्थिर हुए हैं, जिसके चलते सोने में गिरावट आ रही है। इसके साथ ही इजरायल-ईरान विवाद खत्म होने और निवेशक मुनाफा कमा कर बाहर निकलने लगे हैं।

इन सबके चलते सोने के दाम गिर गए हैं। बता दें कि भारत में अप्रैल 2025 में सोना (Sone Ke Rate)जब 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा, तब से इसमे तबरीबन 4 प्रतिशत की गिरावट हो चुकी है और अब यह 96,180 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहे हैं।


एक्सपर्ट ने बताई सोने की चाल


सोने की इस चाल को देखते हुए एक्सपर्ट का कहना है कि फिलहाल सोने की कीमतों (Gold Latest Rate) में यह अस्थायी गिरावट हो सकती है। आंकड़ों के मुताबिक, 43 प्रतिशत सेंट्रल बैंक अगले एक साल में और सोना खरीदने पर विचार कर रहे हैं, जिसके चलते सोने की मांग एक बार फिर बढ़ सकती है।


क्या फिर चमकेगा सोना


बता दें कि जब ब्याज दरों में कटौती (interest rate cuts)होती है तो लोग ब्याज न देने वाली चीजों, जैसे सोने, में इन्वेस्टमेंट करते हैं। अमेरिका में सितंबर 2025 से ब्याज दरों में कटौती होने की संभावना है, जिसके चलते सोने में फिर से चमक आ सकती है।

इसके साथ ही 2026 तक कुल 200-300 बेसिस प्वाइंट की कटौती (Basis point reduction) की संभावना है, जिसका प्रभाव सोने पर पड़ सकता है और  सोने की कीमत दोबारा बढ़ सकती है।


अब तक डॉलर इंडेक्स 100 से नीचे आ चुका है और जब भी डॉलर कमजोर होता है, तो निवेशक सोने में निवेश करने की ओर रूख लेते हैं। बैंक ऑफ अमेरिका ने अनुमान जताया है कि 2026 तक सोना 4000 डॉलर प्रति औंस पहुंच सकने के आसार है।

कैसे करें सोने में निवेश


अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए गोल्ड में इन्वेस्टमेंट (Long Term Gold Investment)का सोच रहे हैं तो फिर यह धीरे-धीरे सोना खरीदने का अच्छा मौका है, लेकिन गौर करने वाली बात यह भी है कि अभी सोना उच्च स्तर पर है, इसलिए गिरावट का खतरा भी है। इसलिए आपके लिए एडवाइस है कि अपने पोर्टफोलियो का सिर्फ 5 प्रतिशत–10 प्रतिशत ही सोने में निवेश करें।

अभी बाकी है सोने में चमक 
 

देशभर में सोना (Gold Rate Updates)तब तक सुरक्षित बना रहेगा, जब तक दुनिया में अस्थिरता और तनाव बना रहेगा। हालांकि फिलहाल तो इसमे तेज़ी थोड़ी धीमी हुई है, लेकिन फिर भी निवेशकों के लिए यह फायदेमंद और भरोसेमंद ऑप्शन है। सही रणनीति तो यही है कि समझदारी से और धीरे-धीरे सोने में इन्वेस्ट करें।
 

News Hub