home page

Gold Rate Hike : सोने ने फिर पकड़ी रफ्तार, ज्वैलर्स के पास जाने से पहले चेक कर लें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold-Silver Latest Price :सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही थी। लेकिन अब एक बार फिर से सोने ने रफ्तार पकड़ी है। आज की बात करें तो सोना 80 हजार रुपये तोले के करीब जा पहुंचा। वहीं, चांदी (Silver Rate) 92,000 रुपये प्रति किलो के उपर करोबार कर रही है। अगर आप नए साल के मौके पर आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ज्वेलर्स के पास जाने से पहले लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें। आईये नीचे खबर में जानते हैं- 

 | 
Gold Rate Hike : सोने ने फिर पकड़ी रफ्तार, ज्वैलर्स के पास जाने से पहले चेक कर लें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट

HR Breaking News - (Gold-Silver Price)। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उठक-पठक जारी है, जो गोल्ड खरीदारों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले दिनों शादियों के सीजन के चलते मार्केट में सोने की डिमांड बढ़ने से भाव में तेजी आई थी। लेकिन फिर GOLD के भाव में कमी देखने को मिली थी। अब एक बार फिर से सोने की कीमतों ने रफ्तार पकड़ ली है।


 आज सोमवार को सोने- चांदी के दामों (Sone Chandi Ka Bhav) में बढ़ोतरी देखी गई। 24 कैरेट सोना 78,150 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 71650 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं, अगर चांदी के भाव (Silver Latest rate) की बात करें तो 92,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं देश के प्रुमख शहरों में सोने चांदी का ताजा भाव - 

 

ये भी पढ़ें - लोन की EMI नहीं चुकाने वालों के लिए बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला

 

 

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट -

 

दिल्ली  (Gold Silver Rate in Delhi)
24 कैरेट सोना 78,150 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना 71,650 प्रति 10 ग्राम
चांदी 92,400 प्रति किलो

मुंबई (Gold Silver Rate in Mumbai)


24 कैरेट सोना: ₹78,200 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹71,300 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹92,500 प्रति किलो


जयपुर (Gold Silver Rate in Jaipur)


24 कैरेट सोना: ₹78,160 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹71,640 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹92,400 प्रति किलो


पटना (Gold Silver Rate in Patna)


24 कैरेट सोना: ₹78,150 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹71,350 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹92,400 प्रति किलो


कोलकाता (Gold Silver Rate in Kolkata)


24 कैरेट सोना: ₹78,000 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹71,000 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹92,400 प्रति किलो


नोएडा (Gold Silver Rate in Noida)


24 कैरेट सोना: ₹78,050 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹71,600 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹92,400 प्रति किलो


गुरग्राम (Gold Silver Rate in Gurgaon)


24 कैरेट सोना: ₹78,160 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹71,600 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹92,400 प्रति किलो


चेन्नई (Gold Silver Rate in Chennai)


24 कैरेट सोना: ₹78,100 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹71,520 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹99,900 प्रति किलो

 

 बीते महीनों में सोने चांदी की कीमत - 


पिछले महीनों की बात करें तो अक्टूबर में सोने- चांदी ने अपने हाई लेवल को छुआ था। जबकी, 23 अक्टूबर को चांदी का ऑल टाइम हाई (silver all time high) 99,151 रुपए प्रति किलो रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, 30 अक्टूबर को गोल्ड 79,681 रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर बना हुआ था।

 

इस वजह से सोने चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव - 

सोने और चांदी की कीमतें  (sone Chandi Ka bhav) में बदलाव कई कारकों पर निर्भर करता है, जैसे: अंतरास्ट्रीय आर्थिक स्थिति, डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती या कमजोरी, कच्चे तेल की कीमत, त्योहारी सीजन और शादी का सीजन। हाल ही में सोने चांदी की कीमतों में बड़े बदलाव का कारण Dollar की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की बढ़ती मांग के कारण भारत में इन धातुओं की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

लगातार क्यों बढ़ रहे सोने चांदी के रेट?

ये भी पढ़ें - 8th pay commission basic salary : केंद्रीय कर्मचारियों पर अब बरसेगा पैसा, बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर होगी 51451 रुपये

इस साल की शुरूआत से ही सोने और चांदी की कीमतों में तेजी (Gold Silver Rate Hike) का दौर बना हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, पिछले 1 सप्ताह में सोने के दामों में 1,059 रुपए की जबरदस्त तेजी आई है। वहीं चांदी में 2,698 रुपए प्रति किलो की बढ़त दर्ज की गई है।