hrbreakingnews.com

SBI की FD पर 1 लाख के निवेश पर मिल रहे 2,10,234 रुपये, जानिए पैसा डबल होने में कितना लगेगा समय

SBI Bank - भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों के लिए विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम लेकर आया है, आपको बता दें कि इस स्कीम के तहत निवेश करने पर ग्राहकों का पैसा डबल हो जाएगा. हालांकि बाजार में कई निवेश के विकल्प उपलब्ध हैं, फिर भी कई लोग एफडी को प्राथमिकता देते हैं. इस स्कीम की एफडी पर एक लाख के निवेश पर 2,10,234 रुपये मिल रहे है-

 
SBI की FD पर 1 लाख के निवेश पर मिल रहे 2,10,234 रुपये, जानिए पैसा डबल होने में कितना लगेगा समय

HR Breaking News, Digital Desk- भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों के लिए विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम लेकर आया है, जिसे SBI डबल मनी स्कीम (SBI double money scheme) कहा जाता है. इस स्कीम के तहत निवेश करने पर ग्राहकों का पैसा डबल हो जाएगा. 

हालांकि बाजार में कई निवेश के विकल्प उपलब्ध हैं, फिर भी कई लोग एफडी को प्राथमिकता देते हैं. यह स्कीम सुरक्षित और लाभदायक विकल्प है, जो ग्राहकों को उनकी बचत को बढ़ाने का अवसर प्रदान करती है. (Bank News)

 

 

 यदि आप भी किसी ऐसे निवेश की तलाश कर रहे हैं, जिसमें एक तय समय बाद पैसा डबल (State Bank of India Special FD scheme) हो जाए तो एसबीआई की ये स्कीम आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है.


मौजूद है कई विकल्प-

एसबीआई अपने ग्राहकों को विभिन्न टेन्योर वाली एफडी सुविधाएं प्रदान करता है, जिसमें 7 दिन से लेकर 10 वर्ष तक की एफडी शामिल है. बैंक विभिन्न एफडी पर 3% से 6.5% तक ब्याज दर प्रदान करता है. विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर ब्याज दर 3.5% से 7.5% तक मिलती है, जिससे उन्हें अधिक लाभ होता है. इस प्रकार, एसबीआई सुरक्षित निवेश के लिए आकर्षक विकल्प उपलब्ध कराता है. (Bank FD Rates Hike)

 

कैसे होगा पैसा डबल ?

यदि आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI Bank) में दस साल तक के लिए एक लाख रुपये की एफडी कराते हैं तो मैच्योरिटी के समय आपको जमा राशी से दोगुना रिटर्न मिलेगा. इस निवेश पर 6.5 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाता है. निवेशकों को दस साल में लगभग दस लाख रुपये मिलेंगे.

 

सीनियर सिटीजन (Senior Citizen) को 10 साल के लिए एफडी पर 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलता है. यदि वे एक लाख रुपये निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर उन्हें 2,10,234 रुपये मिलेंगे. इसमें 1,10,234 रुपये की ब्याज की आय शामिल है. इस योजना से सीनियर सिटिजन को सुरक्षित और बढ़िया रिटर्न मिलता है, जिससे उनकी वित्तीय स्थिरता में मदद मिलती है. यह उनकी आवश्यकता के अनुसार एक लाभकारी निवेश विकल्प है.