home page

कितने CIBIL Score पर मिलता है सबसे सस्ता लोन, बैंक जाने से पहले जान लें जरूरी बात

CIBIL Score cheap loan : सिबिल स्कोर बैंकों से हमारे व्यवहार को दर्शाता है। यह दर्शाता है कि उपभोक्ता पैसों के लेन देन के मामले में कितना सजग और समय का पाबंद है। सिबिल स्कोर हमारे बैंक से लेनदेन के व्यवहार पर घटता बढ़ता है। आज के समय में सिबिल स्कोर मेंटेन (Good CIBIL score) करना बहुत जरूरी हो गया। किसी न किसी काम से हमें लोन की आवश्यकता पड़ती ही रहती है। इसके लिए बैंक सबसे पहले सिबिल स्कोर ही चेक करते हैं। 

 | 
CIBIL Score loan : कितने सिबिल स्कोर पर मिलता है सबसे सस्ता लोन

Hr Breaking News (Good CIBIL score for cheap loan) :  सिबिल स्कोर एक तीन अंकों का नंबर है। जिसके आधार पर तय होता है कि बैंक आपको लोन दे या न दे। इसके अलावा फाइनेंश सेक्टर से जुड़ी संस्थाएं गाड़ी, फोन आदि तक ईएमआई (Loan EMI) पर देने  से पहले सिबिल स्कोर की जांच करती है। 
वहीं महंगाई के दौर में एकमुस्त चीजें खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। वहीं ईएमआई माध्यम ने लोगों तक आवश्यकता की चीजों की पहुंच को बढ़ा दिया है। इन सबके लिए सिबिल स्कोर (CIBIL score update) जरूरी है। यहां तक की हम अच्छा सिबिल स्कोर रखते हैं तो हमें लोन तक सस्ती ब्याज दरों पर मिल सकता है। 

ये भी पढ़ें : लोन की EMI नहीं भरने वालों के लिए बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला

अच्छे सिबिल स्कोर से ले सकते हैं सस्ता घर


हर किसी का सपना होता है कि वह अपना घर बनाए। अपने घर के सपने को साकार करने के लिए लोग बैंक लोन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन महंगाई के इस समय में होम लोन (cibil score for home loan ) सस्ती दरों पर मिलना आसान नहीं है। लेकिन अगर आप अपनी क्रेडिट हिस्ट्री (credit history) यानि सिबिल स्कोर को मेंटेन रखते हैं तो आपको सस्ता लोन जरूर मिल जाएगा। आइए जानते हैं कि कितना सिबिल स्कोर अच्छा होगा, जिससे हमें सस्ता होम लोन मिल जाएगा।  

 

CIBIL score दिखाता है फाइनेंशियल हिस्ट्री


लोन देने से पहले बैंक बहुत सी चीजें देखते हैं। इनमें बैंक ये भी देखता है कि कोई व्यक्ति आर्थिक तौर पर बैंक लोन लौटाने में कितना समर्थ है। बैंक को ये सब पता चलता है हमारे सिबिल स्कोर (CIBIL) से। सिबिल स्कोर के माध्यम से बैंक को हमारी क्रेडिट और फाइनेशियल हिस्ट्री (Credit score) का पता चल जाता है। 
अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा होता है तो ही बैंक लोन देता है। बैंक मानता है कि आप किस्त चुकाने में सक्षम हैं। वहीं आपका सिबिल स्कोर ज्यादा ही अच्छा होता है तो आपको लोन सस्ता भी मिल जाएगा। 

ये भी जानें : RBI के फैसले से लोन नहीं भर पाने वालों को बड़ी राहत, गाइडलाइन जारी

जानिए CIBIL score का फंडा


आपको जैसा कि पहले ही बताया है कि सिबिल स्कोर (CIBIL score calculation) एक तीन अंकों की संख्या है। सिबिल स्कोर न्यूनतम 300 और अधिकत 900 हो सकता है। 


आमतौर पर यह इसके बीच में ही रहता है। खराब सिबिल स्कोर में लोन मिलना मुश्किल ही है। खराब सिबिल स्कोर की श्रेणी (CIBIL Score Category) में वो आते हैं जिनका सिबिल स्कोर 300 प्वाइंट से 550 प्वाइंट के बीच है। 550 से 650 के बीच के सिबिल स्कोर को एवरेज माना जाता है। इसमें लोन मिलने के चांस कम ही होते हैं।  छोटा मोटा लोन (Bank Loan) आपको मिल सकता है। 


वहीं अगर आपका CIBIL Score 650 से 750 तक है तो इसको अच्छा सिबिल स्कोर माना जाएगा। इतने सिबिल स्कोर पर आपको बैंक भागकर लोन देंगे। वहीं अगर आपका सिबिल स्कोर (Best cibil score) 750 से भी ज्यादा और 900 तक है तो ये बेस्ट की श्रेणी में आता है। यह सिबिल स्कोर आपको अच्छी नौकरी तक में मदद कर सकता है।


ऐसे मिलेगा सस्ता लोन


सिबिल स्कोर का फंडा आपने समझ लिया है। अगर आप होम लोन लेना चाहते हैं तो आप अलग अलग बैंकों से पहले जांच कर लें। आम तौर पर 650 से 750 के बीच आपका सिबिल स्कोर है तो आपको सस्ता होम लोन ( cibil score for cheap home loan) मिल सकता है। वहीं इसके बाद आपका जितना अच्छा सिबिल स्कोर होगा उतनी कम ब्याज दर पर आपको होम लोन मिल सकता है।