home page

Bhojpuri Actress Monalisa : 130 रुपये दिन की दिहाड़ी में मोनालिसा करती थी ये काम, आज 20 करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ

Bhojpuri Actress Monalisa  : भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा आज लाखों- करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। मोनालिसा ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी इसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा था। मोनालिसा को शुरूआती दिनों में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। वह एक जगह काम करती थी जहां उन्हें 130 रुपये दिन की दिहाड़ी मिलती थी। लेकिन आज वह एक फिल्म के लिए लाखों रुपये चार्ज करती हैं और इनकी नटवर्थ (Monalisa Networth) करोड़ों में है। चलिए जानते हैं - 

 | 
Bhojpuri Actress Monalisa : 130 रुपये दिन की दिहाड़ी में मोनालिसा करती थी ये काम

HR Breaking News - (ब्यूरो)। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकार हो या फिर भोजपुरी सिनेमा के सभी ने अपने करियर के शुरूआती दिनों में काफी स्ट्रगल किया है। आज भले ही वह बड़े स्टार बन चुके हैं। मगर एक ऐसा समय था जब उन्हें ऐसी ऐसी जगहों पर काम करना पड़ा था जहां बेहद कम पैसे मिलते थे। आज हम आपको भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड अदाकारा मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाने के लिए कई छोटे छोटे काम किए और आज वह एक फेमस स्टार बन चुकी हैं। दुनिया में शायद ही कोई ऐसा हो जो भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का नाम नहीं जानता होगा। 

 

ये भी पढ़ें - Income Tax : बैंक FD पर नहीं लगेगा इनकम टैक्स, लाखों लोगों को होगा फायदा

 

 

मोनालिसा ने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर ऐसे बनाई पहचान - 

 

 

मोनालिसा आज भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film) इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। लेकिन एक समय था जब उन्हें होटल में काम करना पड़ा था। इसके साथ ही छोटे पर्दे पर कई फिल्मों में काम किया। मोनालिसा की शानदार एक्टिंग के चलते उन्होंने जल्द ही लोगों के दिलों में जगह बना ली। वह फिल्मी दुनिया में ही नहीं छाई हुई, बल्कि सोशल मीडिया पर भी अकाउंट पर भी उनके अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं।

 

मोनालिसा की बोल्डनेस के लाखों फैंस दीवाने - 

मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह आए दिन अपनी डांस वीडियोज और हॉट फोटोज इंस्टाग्राम (Monalisa Instagram Account) अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।  फैंस उन्हें खूब प्यार देते हैं। मोनालिसा जिस भी फिल्म में नजर आती हैं वह हिट रहती है। ऐसे में आज मोनालिसा  (Monalisa Hot Photos) सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था कि उन्हें अपने लिए छोटे-मोटे काम करने पड़ते थे। फिर उन्होंने भोजपुरी फिल्मों का रुख किया और शानदार एक्टिंग के दम पर एक अलग पहचान बनाई। 

क्या है मोनालिसा का असली नाम? 

वैसे तो मोनालिसा को  भोजपुरी सिनेमा की क्वीन बोला जाता है। और ज्यादातर फैंस उन्हें मोनालिसा के नाम (Monalisa's real name) से जानते हैं। लेकिन उनका असली नाम  अंतरा बिश्वास है। वह कोलकाता की रहने वाली हैं और एक बंगाली परिवार में जन्मी थीं। मोनालिसा ने 16 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। वह एक रेस्टोरेंट में करती थी जहां उन्हें 120 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पैसे मिलते थे। इसके बाद उन्हें बी ग्रेड फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला। जहां उन्होंने अपनी बोल्डनेस और कातिल अदाओं से सबका दिल जीता। इसके बाद मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा। 

एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेती हैं मोनालिसा - 

ये भी पढ़ें - Cheque Bounce : चेक बाउंस होने के इन मामलों में नहीं दर्ज होगा केस, चेक से लेनदेन करने वाले जान लें नियम

 मोनालिसा ने शुरूआती दौर में  लो बजट की फिल्मों में काम किया। इसके बाद धीरे-धीरे अपनी एक्टिंग के दम पर अलग पहचान बनाई और आज मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस (Monalisa Film Charge Fees) चार्ज करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं। वह एक फिल्म के लिए 5 से 10 लाख रुपये तक की फीस वसूलती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार मोनालिसा की नेट वर्थ (Monalisa Net worth) आज लगभग 20 करोड़ रुपये है।