नगर निगम ने टेंडर किया जारी, हिसार में 116 सड़कों की होगी मरम्मत
HR Breaking News (Hisar News) : शहर में लंबे समय से बदहाल सड़कों पर सफर करने वाले लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम (nagar nigam hisar) ने म्हारी सड़क परियोजना (mhari sadak pariyojna) के तहत शहर की 116 सड़कों को सुधारने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं और सभी 20 वार्डों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। निगम का लक्ष्य अगले छह महीने में चिह्नित सड़कों को दुरुस्त करना है। इससे गड्ढों, टूटी सड़कों और जलभराव के कारण परेशान होने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
एप पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर सड़कों का हुआ चयन
नगर निगम (hisar nagar nigam news) अधिकारियों के अनुसार, म्हारी सड़क एप पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर सड़कों का चयन किया गया है। कई प्रमुख मार्गों पर मरम्मत का काम शुरू हो चुका है। ठेकेदारों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम का प्रयास है कि सड़कों को केवल अस्थायी तौर पर ठीक करने के बजाय मजबूत बनाया जाए, ताकि लोगों को बार-बार परेशानी का सामना न करना पड़े।
वार्ड 14 में सबसे ज्यादा 33 गलियों का होगा सुधार
नगर निगम (nagar nigam news) की योजना में वार्ड 14 (ward 14 hisar) को सबसे अधिक हिस्सेदारी मिली है। यहां 33 गलियों का निर्माण और मरम्मत करवाई जाएगी। वार्ड 20 में 26 गलियों को दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा वार्ड 13 में 11, वार्ड 3 और 4 में आठ-आठ, वार्ड 12 में सात, वार्ड 18 में पांच और वार्ड 1 में चार गलियों को सुधारा जाएगा। वार्ड 5 में तीन, वार्ड 8 और 9 में दो-दो तथा वार्ड 7, 10 और 17 में एक-एक गली का निर्माण करवाया जाएगा।
नवदीप कॉलोनी से न्यू नवदीप कॉलोनी बनेगी सड़क
हिसार। वार्ड 19 में नवदीप कॉलोनी (Navdeep Colony hisar) से न्यू नवदीप कॉलोनी तक 1.74 करोड़ रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक (Interlocking Paver Blocks) सड़क बनाई जाएगी। मेयर प्रवीण पोपली ने निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना से दोनों कॉलोनियों के निवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
निर्माण के तहत सड़क पर पेवर ब्लॉक लगाने के साथ जीटी, मैनहोल निर्माण और खुदाई से निकलने वाले मलबे के उचित निस्तारण का काम भी किया जाएगा। मेयर ने बताया कि सड़क बनने के बाद संबंधित एजेंसी तीन साल तक इसका रखरखाव करेगी। इससे सड़क की गुणवत्ता बनाए रखने और समय पर मरम्मत सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
