home page

रात 10 बजे बाद रंगीन हो जाती हैं Noida की ये 3 जगहें, फ्री में कर सकते हैं एंट्री

Best Nightlife In Noida : यह बात किसी से भी नहीं छिपी कि यूपी के नोएडा शहर की नाइटलाइफ काफी ज्यादा मस्त है। यहां ऐसे बहुत सारे क्लब एंड रेस्टोरेंट हैं, जहां आप अपने लव वन या फिर अपने दोस्तों के साथ पूरी रात पार्टी कर सकते हैं। यही तो एक बड़ी वजह भी है कि जो लोग डांस पार्टीज-लाइव बैंड और डीजे नाइट का एक्‍सपीरियंस करना चाहते हैं, वो नोएडा के क्‍लबों में आना पसंद करते हैं।
 | 
रात 10 बजे बाद रंगीन हो जाती हैं Noida की ये 3 जगहें, फ्री में कर सकते हैं एंट्री

HR Breaking News, Digital Desk : नोएडा शहर अपनी नाइटलाइफ (Nightlife In Noida) के लिए लोगों के बीच काफी मशहूर है। चाहे आप दोस्तों के साथ घूमना चाहते हों या अपने पार्टनर के साथ पार्टी करना चाहते हों, यह जगह आपको बिल्कुल खास महसूस कराती है। 


अगर आपको पार्टी करना और मौज-मस्ती करना पसंद है तो आपको नोएडा में कई ऐसी जगहें मिल जाएंगी जो आपको नाइटलाइफ का मजा (bestplace for Nightlife) देंगी। यहां ऐसे कई क्लब और रेस्टोरेंट हैं, जहां शाम होते ही युवाओं का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। आइए जानते हैं नोएडा के उन क्लबों (noida best club)के बारे में जहां आप रात 12 बजे तक मौज-मस्ती कर सकते हैं।


द आयरिश हाउस (The Irish House)


नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित इस क्लब की रात बेहद रंगीन होती है और इसकी रंग-बिरंगी खिड़कियां यहां आने वाले लोगों को आकर्षित करती हैं। इस क्लब में कॉन्टिनेंटल, यूरोपीय और अमेरिकी फूड भी उपलब्ध हैं। यह क्लब दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहता है। आप सप्ताह के किसी भी दिन यहां आने का प्लान बना सकते हैं।

नोएडा पब एक्‍सचेंज (Noida Pub Exchange)


नोएडा के सेक्टर 18 में पब एक्सचेंज दिल्ली एनसीआर का सबसे अच्छा क्लब माना जाता है। यहां शराब की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। यहां एक लाइव बैंड है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसे सुनने के बाद लोगों का यहां से लौटने का मन ही नहीं करता है। अगर ड्रिंक्स की बात करें तो आप डेथ फ्रैपे, वॉटरमेलन पैशन फ्रूट मोजिटो और शर्ली टेम्पल ट्राई कर सकते हैं। यह क्लब दोपहर 12:30 बजे से रात 11:55 बजे तक खुला रहता है, आप यह खूब एन्जॉय कर सकते हैं।


ब्‍लू क्‍लब और लाउंज (Blue Club and Lounge)


ब्लू क्लब और लाउंज नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित है। यहां आप अपने दोस्तों के साथ कॉकटेल पार्टी का मजा ले सकते हैं। अगर आप यहां आ रहे हैं तो यहां के मुगलई व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। 1800 रुपये में दो लोग यहां पूरी रात एन्‍जॉय कर सकते हैं।