home page

Delhi के ये 5 बाजार रहते है आधी रात को खुले, लोग दूर-दूर से आते है खरीदारी करने

Delhi Night Market : भारत देश में कोई ऐसी फेमस बाजार है जो आधी रात को भी खुले रहते हैं बात की जाए राजधानी दिल्ली के बाजारों की तो यहां भी कई फेमस बाजार है जो रात के समय खुले रहते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि दिल्ली के इन बाजारों में आपको सस्ते से सस्ता सामान मिल जाएगा। दिल्ली के इन  बाजार में खरीदारी करने के लिए लोग दूर-दूर से आते रहते हैं। 
 | 
Delhi के ये 5 बाजार रहते है आधी रात को खुले, लोग दूर-दूर से आते है खरीदारी करने

HR Breaking News : (Delhi Night Market) देश की राजधानी दिल्ली में कई फेमस बाजार है जिनके चर्चे दूर-दूर तक फैले हुए हैं। दिल्ली के इन बाजारों में बेहद कम कीमत में काफी सारा सामान खरीदा जा सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली के उन बाजारों के बारे में जहां सूरज ढलते ही खरीदारों की रौनक लग जाती है। दिल्ली के इन बाजारों से आप जरूरत की हर चीज खरीद सकते है। अगर आप भी शॉपिंग करने के शौकिन (shopping enthusiast) है और किसी सस्ते बाजार की तलाश कर रहे है तो आइए जान लेते है दिल्ली के इन नाइट बाजारों के बारे में विस्तार से।

 

 


1) खान मार्केट


खान मार्केट दिल्ली का एक प्रसिद्ध बाजार (famous market in Delhi) है, जो इंडिया गेट और लोदी गार्डन के बीच स्थित है। यहां आप कपड़े, ज्वैलरी, हैंडीक्राफ्ट और खाने-पीने की चीजें खरीद सकते हैं। यह बाजार विदेशी पर्यटकों के बीच भी बहुत लोकप्रिय है। यहां बुक स्टोर और कैफे भी हैं, जो इसे रात में घूमने के लिए एक सही जगह साबित करते हैं। अगर आप दिल्ली में रात में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो खान मार्केट जरूर जाएं।

2) मंगल बाजार


अगर आप रात में शॉपिंग करना पसंद करते हैं तो मंगल बाजार (Mangal Bazaar) आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। यह मार्केट लक्ष्मीनगर में स्थित है और यहां आप कपड़े, ज्वैलरी, जूते और चप्पल खरीद सकते हैं। यह मार्केट देर रात तक खुला रहता है, जिससे आप अपनी सुविधा के अनुसार शॉपिंग कर सकते हैं। त्योहारों के समय भी यहां से शॉपिंग करना एक अच्छा अनुभव हो सकता है।
 


3) बुद्ध बाजार 


बुद्ध बाजार दिल्ली के मंडावली इलाके में स्थित एक लोकप्रिय बाजार (Buddha Bazaar) है। यहां आप विभिन्न प्रकार के खाने का आनंद ले सकते हैं, जैसे कि इंडियन, इटालियन, थाई और चाइनीज। इसके अलावा, यहां आपको कपड़े, हैंडबैग, बोहो सामान और जूते-चप्पल भी मिल जाएंगे। यह बाजार रात 12 बजे तक खुला रहता है।  
 

4)दिल्ली हाट


Delhi Haat Bazar एक लोकप्रिय स्थल है जहां बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। यहां आप एंटीक आइटम्स, क्राफ्ट, ज्वैलरी, लेदर बैग और लड़कियों के लिए सलवार सूट खरीद सकते हैं। इसके अलावा, यहां अच्छी पेंटिंग्स भी मिलती हैं। 


 

5) पहाड़गंज मार्केट


Paharganj Market नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) के पास स्थित है, जिससे यहां बाहर के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इस बाजार में आप कपड़े, भारतीय परिधान, स्कार्फ, ज्वैलरी, किताबें और खूबसूरत बैग खरीद सकते हैं। यहां की चीजें काफी सस्ती हैं, जो इसे सैलानियों के लिए एक अच्छा विकल्प बनाती हैं।